6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
HomeUncategorizedतुम्हारा नुकसान सह पाना... रतन टाटा के निधन से टूटीं एक्स-गर्लफ्रेंड सिमी...

तुम्हारा नुकसान सह पाना… रतन टाटा के निधन से टूटीं एक्स-गर्लफ्रेंड सिमी ग्रेवाल, कभी दोनों करने वाले थे शादी

Published on

जब सारा देश मां दुर्गा और नवरात्रि के उत्सव में डूबा था, तब अचानक ही रतन टाटा के निधन से हर किसी को गहरा सदमा दे दिया। रतन टाटा के अचानक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार, 9 अक्टूबर को रात 11 बजे रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने रतन टाटा की निधन पर शोक जताया, और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एक्स-गर्लफ्रेंड, खास दोस्त और एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को भी रतन टाटा के निधन से बड़ा झटका लगा। सिमी ग्रेवाल कभी रतन टाटा से प्यार करती थीं और अच्छा दोस्त मानती थीं। पर क्या पता था कि उनका यह दोस्त 86 साल की उम्र में अचानक ही उन्हें अलविदा कह जाएगा।

सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्विटर हैंडल यानी X अकाउंट पर अपने शो Rendezvous with Simi Garewal से रतन टाटा के साथ वाली तस्वीर शेयर की। रतन टाटा कभी सिमी ग्रेवाल के शो का हिस्सा बने थे और उसमें अपनी जिंदगी के बारे में दिलचस्प खुलासे किए थे।

सिमी ग्रेवाल का रतन टाटा के लिए भावुक पोस्ट
तस्वीर शेयर कर सिमी ग्रेवाल ने लिखा, ‘वो कहते हैं कि तुम चले गए। तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है.. बहुत ही मुश्किल। अलविदा मेरे दोस्त।’ रतन टाटा से प्यार करती थीं सिमी ग्रेवाल, रिश्ते पर किया था यह खुलासा सिमी ग्रेवाल कभी रतन टाटा से बेहद प्यार करती थीं। यह बात उन्होंने साल 2011 में हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कबूल की थी। सिमी ग्रेवाल से रतन टाटा संग उनके कनेक्शन को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने कुछ वक्त के लिए रतन टाटा को डेट किया था। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया, पर वो हमेशा अच्छे दोस्त रहे।

रतन टाटा की तारीफ में कही थी यह बात
सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा की तारीफ करते हुए कहा था, ‘उनका और मेरा लंबा रिश्ता रहा है। वह परफेक्ट हैं, और सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल है। वह एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा। वह यहां इंडिया में इतना रिलैक्स होकर नहीं रह पाते, जितना बाहर रहते हैं।’

शादी करना चाहते थे सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा
बताया जाता है कि सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, पर किसी कारण उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। बाद में जब रतन टाटा, सिमी ग्रेवाल के शो का हिस्सा बने थे, तो करियर से लेकर लव लाइफ और निजी जिंदगी पर दिलचस्प खुलासे किए थे। वह और सिमी ग्रेवाल रिश्ता टूटने के बाद भी हमेशा अच्छे दोस्त बने रहे।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

शराब ठेकेदार का आत्महत्या से पहले का वीडियो कहा- साढ़े 7 लाख रुपए महीना मांग रहीं आबकारी अधिकारी

देवास ।शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना का आबकारी अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते...

सर्विस सेंटर के एडवाइजर को पुलिस ने पीटा

भोपाल ।भोपाल क्षेत्र के श्यामला हिल्स इलाके में एक प्रसंग में पुलिसकर्मियों द्वारा सर्विस...