8 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorized'मैं जल्द ही आऊंगी...' शारदा सिन्हा ने पूरा किया पति से किया...

‘मैं जल्द ही आऊंगी…’ शारदा सिन्हा ने पूरा किया पति से किया आख‍िरी वादा, मौत से टूट गई थीं

Published on

नई दिल्ली,

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा हमारे बीच नहीं रहीं. लेकिन अपने गानों की विरासत फैंस को थमाकर अमर हो गईं. लंबे समय से शारदा बीमार थीं. कहते हैं पति ब्रजकिशोर सिन्हा के निधन का उन्हें सदमा लगा था. पति को खोने का दर्द इतना गहरा था कि उनकी तबीयत अक्सर खराब रहने लगी थी.

ब्रजकिशोर का निधन इसी साल 22 सितंबर को ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ था. शादी के 54 साल साथ निभाने के बाद उन्होंने शारदा का साथ छोड़ा. पति के निधन के 1 हफ्ते बाद यानी 1 अक्टूबर को सिंगर ने फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट लिखा था. पति संग अपनी तस्वीर भी शेयर की थी. शारदा ने इसमें पति से जल्द मिलने का वादा किया था. अब सिंगर की मौत के बाद उनका ये पोस्ट देख लोग शॉक्ड हैं.

शारदा का पति के नाम इमोशनल पोस्ट
सिंगर ने लिखा था- जब सब घर में सो रहे होते थे, आज के दिन सिन्हा साहब , चुपके से उठ कर फूल वाले के पास जाते थे, दो गुलाब और कुछ चटपटा नाश्ता, हाथ में लिए, एक नटखट सी हंसी अपने आंखों में दबाए, घर आते थे, बिना आवाज किए, मेरे सिरहाने में रखी कुर्सी पर बैठ कर, इंतजार करते थे कि कब मैं उठूं, और वो मुझे वो दो गुलाब दे कर कहें, “जन्मदिन हो आज तुम्हे मुबारक, तुम्हे गुलसितां की कलियां मिले, बहारे न जाएं तुम्हारे चमन से, तुम्हे जिंदगी की खुशियां मिलें”.

फिर मैं अर्ध निद्रा में, आंखे मलते हुए उठती, उन्हें हाथ जोड़ प्रणाम करती, और इससे पहले कि मैं अच्छी शब्दावली का चयन कर उन्हें धन्यवाद कहती, वे अधीर हो पूछ बैठते थे , ….” अरे भाई, आज तो कुछ खास होना चाहिए खाने में, फिर वो चटपटा नाश्ता मेरे ठीक सिरहाने रख कर कहते, हांजी ये सबके लिए है”. मैं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के हिसाब से उन्हें मना करती, “मत खाइए ये सब , तबियत खराब हो जाएगी…. अरे छोड़ो जी…मस्ती में रहो कह कर चल देते. मैं बच्चों से कहती, उनको मत देना इस नाश्ते में से, वो पक्का पहले ही खा चुके होंगे… चश्मे के ऊपर से वो मुझे घूरते और कहते..नहीं नहीं, मैं उन्हें और जोर से घूरती तो चुप चाप कह देते थे, …थोड़ा खाया था मैंने. फिर मैं बच्चों से उनकी दवा दिलवा कर उन्हें आराम करने को कहती थी.

बिना सिन्हा साहब के ये दिन शूल सा गड़ता है मुझे, आज मैं क्या पूरी दुनिया ही उन्हें फूलों से सजा रही है. एकाद्शा/ द्वादशा की तैयारियां हैं, अब थोड़ा नाश्ता क्या पूरा भोज सामने है. ये कौन सा तोहफा दे गए सिन्हा साहब ?!? उनसे अंतिम मुलाकात 17 सितंबर की शाम हुई, जब मैंने कहा था, 3 दिनों में मैं लौट कर आ जाऊंगी, आप अपना ध्यान रखिएगा. उन्होंने मुझे कहा, “… मैं बिल्कुल ठीक हूं , आप बस स्वस्थ रहिए.. और जल्दी लौट जाईयेगा “. हाथ जोड़ कर ढब ढबाती आंखें मुझे आखिरी बार देख रही थीं ये कौन जानता था. आज का दिन बहुत भारी है.

सिन्हा साहब की मौजूदगी का एहसास मुझे तो है ही, दोनों बच्चों वंदना और अंशुमन को तो ऐसा लगता है जैसे पिताजी कहीं गए हैं, थोड़ी देर से लौट आएंगे. ये चीरता सन्नाटा, ये शूल सी चुभन, हृदय जैसे फट कर बाहर आ जाएगा. आखरी मुलाकात की एक तस्वीर बची है, सबके दर्शनार्थ यहां साझा कर रही हूं. पोती उनकी गोद में है, आंखे उनकी भरी भरी, मैं द्रवित सी, दिलासा देती साथ खड़ी हूं. मैं जल्द ही आऊंगी … मैंने बस यही कहा था उनसे ……!

पति की याद में शारदा ने क्या लिखा था?
7 अक्टूबर को फिर शारदा ने पति की याद में पोस्ट लिखा था- सिन्हा साहब आपकी बहुत याद आ रही है. मैं जग की कोई रीत न जानू, मांग का तोहे,सेनुर मानू, तू ही चूड़ियां मोरी, तू ही कलइयां, पग पग लिए जाऊं…..(आप ही चल दिए मेरी बलइयां के कर , क्यू सिन्हा साहब ?) शारदा के ये पोस्ट देख फैंस की आंखें नम हो रही हैं. पति-पत्नी के बीच कितना प्यार था, इन पोस्ट्स से साफ झलकता है. मालूम पड़ता है कि पति को खोने के बाद वो कितने दुख में थीं.

ब्रजकिशोर सिन्हा ने पत्नी को जिंदगी के हर मोड़ पर सपोर्ट किया था. शादी के बाद शारदा की सास उनके सिंगिंग करियर के खिलाफ थीं. तब ब्रजकिशोर ने मां को मनाया और शारदा को भी सिंगिंग ना छोड़ने की सलाह दी थी. पेरेंट्स को खोने के बाद शारदा-ब्रजकिशोर के बेटे अंशुमन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने बताया कि मां की आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना में उसी जगह किया जाए, जहां उनके पति का हुआ था. 7 नवंबर को पटना में शारदा को अंतिम विदाई दी जाएगी.

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...