22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedभारत बना दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी, अमेरिका को पछाड़ चीन पहले...

भारत बना दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी, अमेरिका को पछाड़ चीन पहले नंबर पर, जापान-रूस हमसे पीछे

Published on

नई दिल्ली

भारत 3,750 अरब डॉलर की जीडीपी के साथ इस समय दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पहले नंबर पर है अमेरिका, दूसरे पर चीन, तीसरे पर जापान और चौथा स्थान जर्मनी का है। लेकिन परचेजिंग पावर पैरिटी (Purchasing Power Parity) के हिसाब से देखें तो इस समय भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के अनुसार इस लिस्ट में अमेरिका नहीं, बल्कि चीन दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। पर्चेजिंग पावर पैरिटी के मामले में चीन 30.3 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं, अमेरिका 25.4 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉमनी है। अब आप जानना चाहेंगे कि यह परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) क्या होता है। आइए समझते हैं।

क्या होती है परचेजिंग पावर पैरिटी?
परचेजिंग पावर पैरिटी देशों के बीच इकॉनोमिक प्रोडक्टिविटी और स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग की तुलना करने के लिए एक पॉपुलर मैक्रोइकॉनमिक एनालिसिस मैट्रिक है। पीपीपी एक इकॉनमिक थ्योरी है, जो ‘बास्केट ऑफ गुड्स’ एप्रोच के जरिए विभिन्न देशों की करेंसीज के बीच तुलना करने में काम आती है। सरल भाषा में समझें तो पीपीपी वह थ्योरेटिकल एक्सचेंज रेट है, जिससे आप समान वस्तुओं और सेवाओं को किसी भी देश में खरीद सकते हैं। यह किसी देश की करेंसी की परचेजिंग पावर के बारे में बताती है। उदाहरण के लिए भारत में जो सामान 1000 रुपये में खरीदा जा सकता है, उस सामान के लिए अमेरिका में कितने डॉलर देने होंगे या किसी दूसरे देश में कितनी मुद्रा देनी होगी, यही परचेजिंग पावर पैरिटी है।

भारत तीसरी बड़ी इकॉनमी
परचेजिंग पावर पैरिटी से तुलना करने पर भारत 11.8 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और चीन ही हैं। इस लिस्ट में जापान चौथे नंबर पर है। साथ ही रूस 5.32 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर आ गया है। जर्मनी इस लिस्ट में छठे स्थान पर है।

इंडोनेशिया 7वीं बड़ी इकॉनमी
परचेजिंग पावर पैरिटी के मामले में इंडोनेशिया सातवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। इस लिस्ट में फ्रांस नौवें, यूके दसवें, कनाडा 16वें और ऑस्ट्रेलिया 19वें स्थान पर है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...