12.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedभारत की अर्थव्यवस्था का आने वाले समय में बजेगा डंका, दाओस में...

भारत की अर्थव्यवस्था का आने वाले समय में बजेगा डंका, दाओस में गूंजी इंडिया की ग्रोथ स्टोरी

Published on

नई दिल्ली

एक ओर जहां दुनिया के विकसित देश मंदी को लेकर चिंता में है। वहीं भारत का भरोसा है की मंदी के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था चमकती रहेगी। फाइनेंशियल टाइम्स के मुख्य अर्थशास्त्री कमेंटेटर मार्टिन वुल्फ ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ की है। स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2023 में उन्होंने कहा कि अगले 10-20 वर्षों में, यह निश्चित है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। इसकी ग्रोथ काफी अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि यह बात काफी महत्वपूर्ण है कि आने वाले समय में दुनिया के देश किस तरह की अर्थव्यवस्था की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के लिहाज से आने वाला समय काफी शानदार है। भारत की इकोनॉमी आने वाले समय में काफी बड़ी और मजबूत होगी। बता दें कि स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2023 चल रहा है। यह विश्व आर्थिक मंच की 5 दिवसीय 53वीं सालाना बैठक है। इस बार की बैठक में 130 देशों के 2,700 से अधिक नेता शामिल हो रहे हैं। भारत की तरफ से भी कई मंत्री, नेता और कारोबारी शामिल हुए हैं। भारत की तरफ से केंद्रीय मंत्रियों में मनसुख मांडविया, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी और आरके सिंह शामिल हुए हैं।

बता दें कि विश्व आर्थिक मंच पब्लिक-प्राइवेट सहयोग के लिए काम करने वाली एक गैर-लाभकारी अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इस मंच पर दुनिया भर के तमाम बड़े राजनेता और दिग्गज कारोबारियों समेत संस्कृति और समाज के लिए काम करने वाले लोगों को जगह दी जाती है। इनकी मदद से ग्लोबल, रीजनल और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर बात की जाती है। इस फाउंडेशन को करीब 1000 मेंबर कंपनियों द्वारा फंड दिया जाता है, जिनमें खासकर ग्लोबल कंपनियां होती हैं, जिनका टर्नओवर 5 अरब डॉलर से भी अधिक होता है।

इधर मंदी की आशंका के बीच भारत के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। दिसंबर के महीने में लगातार 10 महीने जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार दिखाई दिया है। दिसंबर में सरकार ने 1,49,507 करोड़ हुआ है, जोकि एक साल पहले की समान अवधि में 15 फीसदी ज्यादा है। इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में भी दिसंबर के महीने में 20 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इनकम टैक्स के डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर के महीने में कुल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.31 लाख करोड़ रुपये का देखने को मिला है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...