10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई का अटैक! मुंबई में बढ़े CNG-पीएनजी के दाम, दिल्ली में भी...

महंगाई का अटैक! मुंबई में बढ़े CNG-पीएनजी के दाम, दिल्ली में भी जल्द बढ़ने वाले हैं

Published on

मुंबई

मुंबई में सीएनजी और पीएनजी दोनों के दाम बढ़ गए हैं। शहर गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लि. (MGL) ने सीएनजी के दाम छह रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी की कीमतों में चार रुपये प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है। नई कीमतें सोमवार मध्यरात्रि से लागू होंगी। इसके साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली कंप्रेस्ड नैचुरल गैस यानी सीएनजी अब महंगी मिलेगी। इसका खुदरा दाम बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं घरेलू पीएनजी का दाम 52.50 रुपये प्रति एससीएम होगा।

ग्राहकों का फायदा घटा
सरकार साल में दो बार एक अप्रैल और 30 सितंबर को गैस कीमतों में संशोधन करती है। एमजीएल ने कहा है कि इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी और पेट्रोल के बीच मूल्य बचत घटकर 45 फीसदी रह गई है। वहीं पीएनजी और एलपीजी के बीच यह अंतर सिर्फ 11 फीसदी का रह गया है।

40% बढ़े हैं नेचुरल गैस के दाम
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने कहा है कि सरकार ने एक अक्टूबर से गैस कीमतों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ रहा है। सरकार ने एक अक्टूबर से अगले छह माह के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 40 फीसदी की भारी वृद्धि की घोषणा की थी। इससे पहले एक अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कीमतों का हवाला देते हुए गैस के दाम 110 फीसदी बढ़ाए गए थे।

ये हैं नेचुरल गैस की नई दरें
सरकार ने पिछले सप्ताह पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति इकाई किया है। वहीं, मुश्किल क्षेत्रों से निकाली जाने वाली गैस की कीमत 9.92 डॉलर से बढ़ाकर 12.6 डॉलर प्रति इकाई कर दी गई। इसी दर के आधार पर देश में उत्पादित गैस के लगभग दो-तिहाई हिस्से की बिक्री होती है।

दिल्ली में भी जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें
राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को सीएनजी की कीमत आठ रुपये प्रति किलो बढ़ाने की जरूरत होगी। प्राकृतिक गैस उर्वरक बनाने के साथ-साथ बिजली पैदा करने के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है। इसे सीएनजी में भी परिवर्तित किया जाता है। साथ ही पाइप के जरिये (PNG) इसे रसोई में खाना पकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...