1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedक्या रेलवे के प्राइवेटाइजेशन पर विचार कर रही सरकार? अश्विनी वैष्णव बोले-...

क्या रेलवे के प्राइवेटाइजेशन पर विचार कर रही सरकार? अश्विनी वैष्णव बोले- 5 साल में होगा कंप्लीट मेकओवर

Published on

नई दिल्ली

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगले 5 साल में भारतीय रेलवे के पूरी तरह कायाकल्प होने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में लोगों की रेल यात्रा सुरक्षित बनाने के अलावा ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। मोदी सरकार के सबसे विश्वसनीय मंत्रियों में से एक अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान रेलवे के प्राइवेटाइजेशन से जुड़े सवाल पर भी जवाब दिया और बताया कि सरकार आम लोगों के लिए रेलवे की सुविधाओं को बढ़ाने पर क्या-क्या काम कर रही है।

दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के निजीकरण के मुद्दे पर कहा कि रेलवे के प्राइवेटाइजेशन का तो कोई सवाल ही नहीं बनता है क्योंकि सरकार आम जनता के लिए रेलवे को अधिक सुविधाजनक बनाने पर काम कर रही है। रेलमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश का आम आदमी रेलवे की 1000 किलोमीटर की यात्रा महज 400 रुपये में लग्जरी सुविधाओं का लाभ उठाते हुए करे।

रेलवे के कायाकल्प का रेल मंत्री ने दिखाया रोडमैप
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अगले पांच साल में भारतीय रेलवे का पूरा कायाकल्प हो जाएगा। वंदे भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनों के जरिए लोगों को लग्जरी सुविधाएं दी जाएंगी। इतना ही नहीं कवच जैसे सिक्योरिटी सिस्टम को ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों में लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह दौर रेलवे में बड़े बदलाव का है। बता दें कि रेलमंत्री नासिक में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के वार्षिकोत्सव के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

क्या रेलवे का होगा प्राइवेटाइजेशन?
रेलवे अब कुछ प्राइवेट ट्रेनें भी चला रहा है। इसके अलावा कैटरिंग सर्विसेज से लेकर कई सर्विसेज में प्राइवेट कंपनियों का बोलबाला है। इसके चलते सवाल उठते रहे हैं कि क्या रेलवे का भी प्राइवेटाइजेशन होगा? इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे के निजीकरण का कोई सवाल ही नहीं है। मैं ऐसी अफवाहें फैलाने वालों से आग्रह करता हूं कि वे याद रखें कि रेलवे और डिफेंस भारत की दो रीढ़ की हड्डियां हैं और उन्हें हर तरह की राजनीति से बचाना चाहिए।

अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया है कि रेलवे का राजनीतिकरण बंद हो जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे का फोकस बेहतर प्रदर्शन, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी के जरिए सभी को सस्ती सेवा प्रदान करना है।रेलमंत्री ने कहा है कि रेल का बजट 2.5 लाख करोड़ का है और पिछले दस साल में 30,000 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई गई है, जो कि फ्रांस के रेल नेटवर्क से कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हम इसे अधिक तेजी से विस्तार देने पर काम कर रहे हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...