10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedवेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- छठ मैया...

वेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- छठ मैया से प्रार्थना कीजिए…

Published on

बिहार की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की सेहत में खराब हो रही है. सिंगर वेंटिलेटर पर जा चुकी हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि पति बृजकिशोर सिन्हा के निधन से सदमे में थीं. शारदा कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. अब उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव जाकर शारदा के बेटे अंशुमन ने मां का हेल्थ अपडेट दिया. अंशुमन ने बताया कि उनकी हालत खराब है डॉक्टर्स कोशिश कर रहे हैं. साथ ही विनती की कि हर कोई उनके अच्छी सेहत की प्रार्थना करे, और गलत खबर ना फैलाए.

शारदा सिन्हा के बेटे ने भावुक होते हुए बताया कि ”इस बार ये सच्ची खबर है. मां वेंटिलेटर पर हैं. अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है. प्रार्थना जारी रखिए. बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं. मुश्किल है, काफी मुश्किल है. इस बार काफी मुश्किल है. बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें. ये रियल अपडेट है. अभी उनसे मिलकर आया हूं. छठी मां कृपा करें. अभी फिलहाल डॉक्टर्स मिले तो उन्होंने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है. अभी सब कोशिश कर रहे हैं.

”तो मैं इस वक्त लाइव आकर आप लोगों को सही जानकारी दे रहा हूं ताकि कोई गलत जानकारी ना डाल दे. कम से कम ऐसे घड़ी में सुधरना भी आना चाहिए. खैर, हम सब अभी यही प्रार्थना कर रहे हैं कि मां बच जाएं किसी तरह. उनकी जान बचा ली जाए. बहुत कष्ट में भी हैं वो. तो आप सभी सुनने वालों और छठ पूजा करने वालों से विनती है कि अपनी अपनी पूजा-प्रार्थना में उनको भी शामिल रखिएगा. बहुत लंबा समय उन्होंने अपने देश और राज्य के लिए दिया है. इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें थोड़ी और मोहलत मिलनी चाहिए. बस फिलहाल के लिए धन्यवाद, आगे जैसा होता है मैं हाजिर रहूंगा.’

छठ पर्व के गीतों के लिए फेमस
शारदा सिन्हा की खबर सुनकर फैंस भी गमगीन हैं. हर कोई उनकी बेहतर सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा छठी मां शारदा मां को स्वस्थ करेंगी. वहीं कई फैंस ने शारदा के दर्शन करने की इच्छा जताई.

बता दें, शारदा सिन्हा अपने गाए छठ पर्व के गीतों के लिए खासी फेमस हैं. बिहार के समस्तीपुर से आने वालीं शारदा का जन्म 1 अक्टूबर, 1952 को हुआ था. म्यूजिकल फैमिली में जन्मीं शारदा ने बचपन से ही क्लासिकल संगीत में शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने भोजपुरी और मैथिली में कई लोक गाने गाए हैं. 1980 में शारदा ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन पॉपुलैरिटी उन्हें छठ पर्व के गाने गाकर मिली.

शारदा ने बॉलीवुड के कुछ फेमस गाने गाए हैं, जिनमें सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ में ‘कहे तो से सजना’, सलमान और माधुरी दीक्षित की ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘बाबुल’ और अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ का ‘तार बिजली से पतले’ गाना शामिल है. शारदा को 1992 में पद्मश्री और 2018 में पद्म विभूषण और 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...