14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized5G आते ही Jio ने दिया झटका, बंद कर दिए 12 रिचार्ज...

5G आते ही Jio ने दिया झटका, बंद कर दिए 12 रिचार्ज प्लान, अब नहीं मिल रहा ये ऑफर

Published on

5G सर्विसेस के आते ही जियो ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट से एक दो नहीं बल्कि 12 प्लान्स को रिमूव कर दिया है. ये सभी प्लान्स Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. जियो ने 151 रुपये से लेकर 3,119 रुपये तक के प्लान्स को रिमूव किया है. इसमें रेगुलर रिचार्ज प्लान्स से लेकर डेटा ऐड ऑन्स तक शामिल हैं.

जियो के कई रिचार्ज प्लान्स के साथ कंज्यूमर्स को एक साल के लिए Disney + Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलता है. कुछ प्लान्स में ये सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मिलता है. भले ही कंपनी ने एक दर्जन प्लान्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया हो, लेकिन दो प्लान्स के साथ अभी भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

दोनों ही प्लान्स काफी महंगे हैं. इन दोनों में यूजर्स को Disney + Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है. आइए जानते हैं जियो ने किन प्लान्स को डिस्कंटीन्यू किया है और किन प्लान्स में अभी भी आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

इन प्लान्स को कंपनी ने किया बंद
151 रुपये का डेटा ऐड ऑन
555 रुपये का डेटा ऐड ऑन प्लान
659 रुपये का डेटा ऐड ऑन प्लान
333 रुपये का Disney+ Hotstar रिचार्ज प्लान
499 रुपये का रिचार्ज प्लान
583 रुपये का रिचार्ज प्लान
601 रुपये का रिचार्ज प्लान
783 रुपये का रिचार्ज प्लान
799 रुपये का प्लान
1066 रुपये का प्लान
2999 रुपये का रिचार्ज प्लान
3119 रुपये का रिचार्ज प्लान

क्या हो सकती है प्लान्स को रिमूव करने की वजह?
ये सभी प्लान्स Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. भले ही ये प्लान्स अभी कंपनी की वेबसाइट पर ना हों, लेकिन संभव है कि जियो इन प्लान्स को अपडेट करके दोबारा वेबसाइट पर लिस्ट करे.जल्द ही T20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है और इस बार OTT राइट्स Disney + Hotstar के पास नहीं है. ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इन प्लान्स को अपडेट करके दोबारा लिस्ट कर सकती है.

अभी भी मिल रहे हैं कुछ प्लान्स
हालांकि, Jio ने Disney + Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले सभी प्लान्स को रिमूव नहीं किया है. बल्कि दो प्लान्स ऐसे हैं जिनके साथ आपको Disney + Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.ये ऑफर 1499 रुपये के प्लान और 4199 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ मिल रहा है. पहला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जबकि दूसरा प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान अनुचित, राज्यसभा सांसद उनके अपने ही चुने हुए लोग थे : किरणबीर सिंह कंग

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी के...

सियासी घमासान के बीच ससुराल पिहोवा पहुंचे सीएम भगवंत मान, उधर राज्यसभा सांसदों के विद्रोह से आप में मची भगदड़

चंडीगढ़| पंजाब की राजनीति में आए एक बड़े भूचाल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...