9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedJio-Starlink आमने-सामने, एलन मस्क ने मांगा लाइसेंस, सैटेलाइट इंटरनेट के दिन दूर...

Jio-Starlink आमने-सामने, एलन मस्क ने मांगा लाइसेंस, सैटेलाइट इंटरनेट के दिन दूर नहीं

Published on

भारत में सैटेलाइट नेटवर्क के लिए स्पेक्ट्रम की जंग तेजी होती नजर आ रही है। IMC के बाद हर किसी की नजर इसी पर है। एलन मस्क ने खुद ‘X’ पर इसको लेकर पोस्ट शेयर किया था। मस्क का कहना था कि वह भी इसका इंतजार कर रहे हैं और भारत में Starlink के साथ एंट्री करना चाहते हैं। अभी स्पेक्ट्रम को लेकर बवाल मचा हुआ है। स्टारलिंक की बात करें तो ये कंपनी अन्य भारतीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

ऐसे में सैटेलाइट नेटवर्क को भारत में उतारने के लिए वह उन कंपनियों के स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल कर सकती है। इसका खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से हुआ है। जबकि भारतीय कंपनी की बात करें तो Jio और OneWeb को लाइसेंस मिल चुका है। स्टारलिंक और Kuiper की तरफ से सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड करवाने के लिए इंतजार किया जा रहा है। स्टारलिंक इसमें कहीं ज्यादा साबित होती है।

स्टारलिंक और Amazon Kuiper की डिमांड है कि सैटेलाइट नेटवर्क को लेकर प्रेडिक्टेबल पॉलिसी बननी चाहिए। साथ ही इसके स्पेक्ट्रम की कीमत को भी काफी कम रखना चाहिए। दरअसल ऐसा इसलिए भी कंपनियों की तरफ से कहा जा रहा है क्योंकि ऐसा करने के बाद चीजें काफी आसान होने वाली है। साथ ही कम कीमत में अच्छा इंटरनेट भी मिल सकता है। यूनिवर्सल एक्सेस के लिए रेगुलेटरी फीस पर काम किया जा रहा है।

भारत में सैटेलाइट नेटवर्क-
स्टारलिंक की बात करें तो अभी तक 200 सैटेलाइट को उतार दिया गया है। इसकी मदद से आसानी से इंटरनेट की सुविधा दी जा सकती है। लेकिन अभी तक दोनों ही कंपनियों को लाइसेंस नहीं मिल पाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ कर दिया था कि सैटेलाइट नेटवर्क नियमों के तहत ही जारी किया जाएगा। टेलीकॉम रेगुलेटरी ही इसको लेकर फैसला करेगी। एक बार लाइसेंस मिलने के बाद मस्क भारतीयों को फास्ट इंटरनेट प्रोवाइड करना शुरू कर देंगे। ऐसे में ये जियो और स्टारलिंक आमने-सामने आ सकते हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...