10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत की ट्विटर पर वापसी! पहला ट्वीट वायरल, फैंस बोले- अब...

कंगना रनौत की ट्विटर पर वापसी! पहला ट्वीट वायरल, फैंस बोले- अब मजा आएगा ना भिड़ू!

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ट्विटर पर वापसी हो गई है। उन्होंने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पहला ट्वीट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से जुड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और ये इसी साल अक्टूबर महीने में रिलीज हो रही है। बता दें कि साल 2021 में एक्ट्रेस का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। उनका अकाउंट क्यों सस्पेंड हुआ था, आइये आपको सबकुछ बताते हैं।

कंगना रनौत ने जाहिर की खुशी
Kangana Ranaut Twittter Account:कंगना रनौत ने ट्विटर पर वापसी की खबर सुनाते हुए पहला ट्वीट किया, ‘सभी को नमस्कार, यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है।’

कंगना का दूसरा ट्वीट
इसके बाद Kangana Ranaut ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और बताया कि मूवी की शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘और ये पूरी हो गई!! इमरजेंसी की शूटिंग सक्सेसफुली पूरी हो गई… 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।’

खुशी से झूम उठे फैंस
कंगना की ट्विटर पर वापसी की खबर मिलते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे। एक ने मीम ट्वीट किया, ‘अब मजा आएगा ना भिड़ू।’ दूसरे ने लिखा, ‘आइये आपका इंतजार था।’

कंगना रनौत के इस ट्वीट पर लोगों ने जताई थी आपत्ति
कंगना रनौत ने मई, 2021 में बंगाल चुनाव पर बयानबाजी की थी, जिसे आपत्तिजनक और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया गया था। उन्होंने 4 मई को ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उनकी तुलना ताड़का से कर दी थी। इसके बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस के ट्वीट्स को रिपोर्ट किया था। फिर ट्विटर ने एक्शन लेते हुए उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। ट्विटर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था, ‘कंगना लगातार ‘हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी’ का विरोध कर रही थीं और इसलिए अब उनका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।’

कंगना का एक और पुराना ट्वीट, जिस पर मचा था बवाल
कंगना ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद हुई हिंसा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साल 2000 वाले रूप में आने की अपील की थी। एक्ट्रेस के इस ट्वीट को गुजरात के दंगों से जोड़ा गया था और हिंसा फैलाने वाला करार दिया था।

पहले भी सस्पेंड हुआ था कंगना का ट्विटर अकाउंट
जानकारी के मुताबिक, कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट पहले उनकी बहन रंगोली चंदेल संभाला करती थीं, लेकिन उसे भी सस्पेंड कर दिया गया था, क्योंकि इस अकाउंट से भी कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए थे। इसके बाद @KanganaTeam नाम से नया अकाउंट बनाया गया, जिसे कंगना संभाल रही थीं।

कंगना रनौत की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की ‘धाकड़’ मूवी पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी, लेकिन ये फ्लॉप साबित हुई। इससे पहले उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ भी कुछ खास नहीं कर पाई थी। अब वो ‘तेजस’, ‘इमरजेंसी’ फिल्म लेकर आ रही हैं। उनके पास ‘मणिकर्णिका 2’ भी है। इसके अलावा वो ‘टीकू वेड्स शेरू’ से डायरेक्शन में भी हाथ आजमा रही हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...