14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत का खुलासा, 'इमरजेंसी' के लिए गिरवी रखी अपनी सारी प्रॉपर्टी

कंगना रनौत का खुलासा, ‘इमरजेंसी’ के लिए गिरवी रखी अपनी सारी प्रॉपर्टी

Published on

कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म के पूरे होने का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया. कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने लंबी पोस्ट लिखकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपना खून-पसीना तो बहाया ही है, साथ ही अपनी सारी प्रॉपर्टी भी गिरवी रख दी है.

फोटोज में कंगना रनौत को डायरेक्टर की भूमिका निभाते देखा जा सकता है. वो मॉनिटर को देखते हुए माइक पर कुछ कहती नजर आ रही हैं. अपने पोस्ट में एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘मैंने आज एक्टर के रूप में अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग को खत्म किया है. मेरी जिंदगी का एक सबसे ज्यादा गौरवशाली पल खत्म हुआ है. आपको ऐसा लग सकता है कि मैंने इसे आराम से पूरा कर लिया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग है…’

उन्होंने आगे लिखा, ‘अपनी सारी प्रॉपर्टी, एक-एक चीज जो मेरी है उसे मैंने इस फिल्म के लिए गिरवी रखा. फिल्म के पहले शिड्यूल के दौरान मुझे डेंगू भी हुआ. मेरे शरीर में ब्लड सेल्स खतरनाक रूप से कम होने के बावजूद मैंने इसकी शूटिंग की. एक इंसान के रूप में मेरे कैरेक्टर का गंभीर परीक्षण इस फिल्म को बनाने के दौरान हुआ है.’

पहली बार बताया फिल्म से जुड़ा स्ट्रगल
कंगना रनौत ने भी ये बताया कि पहले उन्होंने इन बातों के बारे में क्यों बात नहीं की. वो लिखती हैं, ‘मैं सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं के बारे में बहुत खुलकर बात करती रही हूं. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने यह सब शेयर नहीं किया, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वो लोग जो मेरी परवाह करते हैं वो बेवजह चिंता करें. और जो मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं और मुझे पीड़ित करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, मैं उन्हें अपने दर्द का सुख नहीं देना चाहती थी. साथ ही मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं कि अगर आपको लगता है कि सिर्फ अपने सपनों के लिए या जो आप चाहते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो वो काफी है, तो फिर से सोचें क्योंकि यह सच नहीं है.’

कंगना ने फैंस को दी बड़ी सीख
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, ‘आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए. अगर आप योग्य हों तो आपको अपनी सीमा से परे परखा जाएगा और आपको टूटना नहीं चाहिए. अपने आप को तब तक थामे रहिए जब तक आप थामे रख सकते हैं. आप भाग्यशाली हैं अगर जिदंगी आपको बख्शती है लेकिन अगर आप टूट जाते हैं और टुकड़ों में बिखर जाते हैं. जश्न मनाएं. क्योंकि यह आपके पुनर्जन्म का समय है. यह मेरे लिए एक पुनर्जन्म है और मैं ऐसा जीवंत महसूस करती हूं जैसा पहले कभी नहीं था.’ कंगना ने पोस्ट के अंत में टीम का धन्यवाद कहा और बताया कि अब वो पहले से बहुत बेहतर हैं.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...