8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedकन्नड़ डायरेक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस को सड़ी गली अवस्था में मिली...

कन्नड़ डायरेक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस को सड़ी गली अवस्था में मिली लाश, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Published on

नई दिल्ली,

कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर गुरुप्रसाद का निधन हो गया है. गुरुप्रसाद का शव उनके बेंगलुरू स्थित अपार्टमेंट में मिला. शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो इसे खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है. डायरेक्टर के पड़ोसियों ने उनके घर से तेज बदबू आने की शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को गुरुप्रसाद का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ.

जांच में लगी है पुलिस
अधिकारियों का मानना है कि गुरुप्रसाद की मौत कुछ दिन पहले हुई थी. पुलिस मामले की जांच में लग गई है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गुरुप्रसाद की मौत कब और कैसे हुई. गुरुप्रसाद हाल ही में 52 साल के हुए थे. डायरेक्टर कथित तौर पर गंभीर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे. इसका कारण लेनदारों के कथित उत्पीड़न, कई अदालती मामले और हाल में उनपर लगे आरोपों की वजह से था.

उनकी दूसरी पत्नी फिलहाल प्रेग्नेंट है. हादसे के दिन वो अपने परिवार के साथ उनके घर पर थीं. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है. गुरुप्रसाद के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. उनके साथ काम कर चुके सितारे और उनके करीबी इस खबर के आने के बाद से सदमे में है.

कौन थे डायरेक्टर गुरुप्रसाद?
गुरुप्रसाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा थे. उनका जन्म 2 नवंबर 1972 को कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ था. साल 2006 में उन्होंने फिल्म ‘माता’ के साथ बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था. ये फिल्म क्लट साबित हुई. उनकी दूसरी फिल्म ‘एडेलु मंजूनाथ’ थी. दोनों ही फिल्में हिट हुईं और उन्हें ढेरों अवॉर्ड भी मिले.

इसके अलावा ‘डायरेक्टर्स स्पेशल’ और ‘रंगनायक’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था. फिल्म डायरेक्टर होने के साथ-साथ गुरुप्रसाद ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की थी. साथ ही बहुत से रियलिटी टीवी शो जैसे ‘डांस कर्नाटक डांस’ के जज भी वो रहे थे. 2014 में गुरुप्रसाद ने ‘बिग बॉस कन्नड़ 2’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था.

मौत से पहले गुरुप्रसाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एडेमा’ की शूटिंग में बिजी थे. अब गुरुप्रसाद की मौत के बाद इस फिल्म की शूटिंग अधूरी रह गई है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने एक बढ़िया कलाकार और फिल्मकार को खो दिया है.

 

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...