14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedपरिणीति को कपिल शर्मा ने प‍हले कहा 'बेबी', फिर बुलाया दीदी, बदले...

परिणीति को कपिल शर्मा ने प‍हले कहा ‘बेबी’, फिर बुलाया दीदी, बदले सुर

Published on

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ हर वीकेंड दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपने नए एपिसोड्स के साथ हाजिर हो जाता है. इस बारी ‘कोड नेम तिरंगा’ की टीम कपिल शर्मा के शो के सेट पर आने वाली है. परिणीति चोपड़ा, शरद केलकर, हार्डी संधु, रजित कपूर और डायरेक्टर रिभू दास गुप्ता एपिसोड का हिस्सा होने वाले हैं. कपिल शर्मा ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह परिणीति चोपड़ा संग खुलेआम फ्लर्ट करते दिख रहे हैं.

कपिल ने किया परिणीति से फ्लर्ट
परिणीति जैसे ही सेट पर एंटर होती हैं, कपिल शर्मा उनके साथ फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, ‘वेलकम टू माई शो. वेलकम टू माय हार्ट बेबी’. इसपर परिणीति कॉमेडियन को याद दिलाते हुए कहती हैं कि आज के एपिसोड में मेरे मम्मी-पापा भी आए हुए हैं. जैसे ही कपिल शर्मा यह सुनते हैं, उनके सुर बदल जाते हैं. परिणीति चोपड़ा को जहां वह ‘बेबी’ कह रहे थे, वहीं, वह उन्हें ‘दीदी’ कह देते हैं. कपिल को अचानक से यूं बदलते देख सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं.

इस एपिसोड में सिर्फ इतना ही नहीं, कपिल शर्मा, फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की खिल्लियां उड़ाते भी नजर आने वाले हैं. शरद केलकर को कपिल ‘गुलाम अली साहब’ का नाम देकर छेड़ते हैं, जब वह बता रहे होते हैं कि रियल लाइफ में वह थोड़े संस्कारी टाइप हैं और फिल्मों पर वह भारी-भरकम रोल करना पसंद करते हैं. इसके अलावा हार्डी संधु के गाने ‘सिंड्रेला’ को लेकर कीकू शारदा मजाक उड़ाते भी दिखते हैं, जिसपर कपिल, कॉमेडियन को ‘सिलेंडर’ कहकर बुलाते हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह का रूप धारण कर एक कॉमेडियन शो में आए मेहमानों को गुदगुदाने की कोशिश करता भी इस प्रोमो में नजर आ रहा है.

‘द कपिल शर्मा शो’ में इस बारी कॉमेडियन्स की पूरी टीम बदली हुई है. कुछ महीनों पहले ही शो शुरू हुआ है. कपिल शर्मा हर वीकेंड अपने सेट पर किसी न किसी फिल्म की स्टार कास्ट को बुलाकर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं. हाल ही के एक एपिसोड में कपिल शर्मा ने दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए टीवी के मशहूर कॉमेडियन्स को शो में बुलाया था. वहीं, फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ की बात की जाए तो इसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. शरद केलकर और हार्डी संधु भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन रिभू दास गुप्ता ने संभाला है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...