9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedब्रह्मास्त्र की सफलता पर बोले करण जौहर- बॉलीवुड के कुछ लोग ही...

ब्रह्मास्त्र की सफलता पर बोले करण जौहर- बॉलीवुड के कुछ लोग ही फिल्म फ्लॉप होने की खुशी मनाते हैं

Published on

करण जौहर के प्रॉडक्शन तले बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की काफी आलोचना और बायकॉट की मांग सोशल मीडिया पर चली थी। हालांकि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनस किया है। अब फिल्म के हिट होने के बाद करण जौहर ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के ही कुछ लोग इस फिल्म के प्रति निगेटिव थे और चाहते थे कि फिल्म फ्लॉप हो जाए।

‘आलोचना ठीक लेकिन निगेटिव होना गलत है’
‘बॉलीवुड हंगामा’ से बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि यह कभी भी अच्छा नहीं होता है कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाए तो उसकी खुशी मनाई जाए। उन्होंने कहा, ‘जब मुझे किसी भी व्यक्ति की ओपिनियन से कोई दिक्कत नहीं है, तब भी मुझे कई बार दुख होता है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में ही हमारे बीच कुछ ऐसे लोग हैं जो सालों से यहां काम कर रहे हैं। आप आलोचना कर सकते हैं लेकिन किसी व्यक्ति या फिल्म के लिए निगेटिव होना गलत है।’

‘कुछ लोगों फिल्म फ्लॉप होने की खुशी मनाते हैं’
करण ने आगे कहा, ‘अगर आप किसी चीज की आलोचना करते हैं तो हम खुली बाहों से आपका स्वागत करते हैं क्योंकि हर आदमी और काम में सुधार की गुंजाइश होती है। लेकिन मुझे कई बार ऐसा लगता है कि कुछ लोग आलोचक होने के बजाय निगेटिव हो जाते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि हम सभी लोग एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, इसलिए आपको ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि ये फिल्म फ्लॉप हो जाए। कभी-कभी इंडस्ट्री के ही कुछ लोग जो खुद को मीडिया का पार्ट भी बताते हैं, वे किसी फिल्म के फ्लॉप होने की खुशी मनाते हैं। यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है।’

जल्द आने वाली है करण की अगली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो डायरेक्टर के तौर पर Karan Johar एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...