11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorized'खतरों के खिलाड़ी' 12 का फिनाले आज, ट्रॉफी के साथ विनर की...

‘खतरों के खिलाड़ी’ 12 का फिनाले आज, ट्रॉफी के साथ विनर की फोटो लीक!

Published on

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का ग्रैंड फिनाले आज यानी 25 सितंबर को है। रोहित शेट्टी के इस शो की ट्रॉफी किसी एक कंटेस्टेंट के नाम होगी। पिछले कुछ हफ्तों से शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हर बार की तरह ये सीजन भी काफी सफल रहा है। ग्रैंड फिनाले से पहले विनर के नाम की चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही हैं। शो के प्रसारण से पहले अब हम आपको विनर की फोटो दिखाते हैं जो सेट से लीक बताई जा रही है।

टॉप 5 कंटेस्टेंट का नाम आया सामने
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। ये कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, फैजल शेख, मोहित मलिक, तुषार कालिया और जन्नत जुबैर हैं। शनिवार प्रसारित एपिसोड में कनिका मान एलिमिनेट हो गई थीं। इस तरह अब बाकी बचे 5 कंटेस्टेंट में से कोई एक ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा।

सेट से तस्वीर लीक
फिनाले के टेलीकास्ट से पहले हम आपको बताते हैं कि किसके हाथ ट्रॉफी लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीजन 12 के ग्रैंड फिनाले के टॉप 2 में फैजल शेख और तुषार कालिया के बीच मुकाबला हुई। तुषार कालिया ने शो को जीत लिया है। अब सेट से उनकी तस्वीर लीक हुई है जिसमें उनके हाथ में ट्रॉफी देखी जा सकती है। तुषार ट्रॉफी के साथ हैं और कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं।

पहले भी तुषार के नाम की थी चर्चा
बता दें कि इससे पहले जब फिनाले का शूट मुंबई में हुआ था तब भी तुषार का ही नाम सामने आ रहा था। विजेता को दी जाने वाली कार की चाबी के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने शो जीत लिया है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...