12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान को KRK ने दी खास सलाह, बोले- पठान मत करो...

शाहरुख खान को KRK ने दी खास सलाह, बोले- पठान मत करो वरना…

Published on

कमाल आर खान का मिज़ाज तो आप जानते ही हैं. जब भी किसी बड़े बैनर या एक्टर की फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो केआरके अपनी राय खुलकर आगे रखते हैं. वे पहले ही बता देते हैं कि उनके हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म हिट होगी और कौन सी फ्लॉप. अब भले ही उन्हें लोगों की खरी-खोटी क्यों न सुननी पड़े, लेकिन केआरके अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटते.

शाहरुख खान को KRK ने दी ये सलाह
कमाल आर खान ने अब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान का प्रेडिक्शन भी कर दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने तो शाहरुख खान को एक खास सलाह भी दे दी है. जानना नहीं चाहेंगे आप? तो चलिए फिर देर किस बात की है, आपको बता ही देते हैं आखिर केआरके ने बॉलीवुड के बादशाह को क्या सलाह दी है और क्यों?

दरअसल, केआरके चाहते हैं कि शाहरुख खान पठान फिल्म न करें. उन्होंने इसकी वजह भी बता दी है. केआरके का मानना है कि पठान फिल्म फ्लॉप होने वाली है. इसलिए वो चाहते हैं कि शाहरुख पठान फिल्म न करें.

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा- मैंने शाहरुख खान को सजेस्ट किया था कि वो #HappyNewYear #Fan और #JHMS फिल्में न करें. लेकिन उन्होंने वो तीनों फिल्में कीं और वो डिजास्टर साबित हुईं. अब मैं उन्हें एक बार फिर से सुझाव देता हूं कि उन्हें #Pathaan नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये भी निश्चित तौर पर डिजास्टर होने वाली है.

केआरके का शाहरुख खान को सुझाव देना सुपरस्टार के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया. शाहरुख के फैंस ने केआरके के ट्वीट को रीट्वीट करके उन्हें याद दिला रहे हैं कि हैप्पी न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...