19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedलाइट, कैमरा, एक्शन... RAW एजेंट बनेंगीं सीमा हैदर! घर पर हुआ ऑडिशन

लाइट, कैमरा, एक्शन… RAW एजेंट बनेंगीं सीमा हैदर! घर पर हुआ ऑडिशन

Published on

नोएडा,

सीमा हैदर से जानी फॉयरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की टीम ने ग्रेटर नोएडा पहुंच कर मुलाकात की है. टीम ने सीमा का ऑडिशन भी लिया है. टीम की ओर से बताया गया है कि सीमा JANI FIREFOX प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘A Tailor Murder Story’ में RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी. सनातन धर्म अपनाने पर टीम ने सीमा का भगवा शॉल ओढ़ाकर स्वागत भी किया. इस दौरान सीमा ने टीम के सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सीमा बहुत ही ज्यादा खुश नजर आईं.

दरअसल, बुधवार को जानी फायरफॉक्स की टीम के सदस्यों ने सीमा हैदर से मुलाकात की है. उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर बन रही फिल्म ‘A TAILOR MURDER STORY’ फिल्म के डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर और सचिन से मुलाकात की है. साथ ही सीमा हैदर का ऑडिशन भी लिया है. सीमा हैदर की इन सभी से काफी देर तक मुलाकात हुई. टीम ने सनातन धर्म अपनाने वाली सीमा हैदर का भगवा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.

RAW एजेंट बनेंगीं सीमा
जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘A TAILOR MURDER STORY’ फिल्म में सीमा हैदर RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएगी. टीम की ओर से कहा गया है कि सीमा इस फिल्म में भारत की तरफ से RAW एजेंट की भूमिका में होंगी.

ATS से क्लीन चिट का इंतजार
फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक नजर आ रहीं सीमा हैदर का कहना है कि वह फिल्म में काम करना चाहती हैं. उन्हें केवल UP ATS को ओर से क्लीन चिट का इंतजार है. बता दें कि, मूवी डायरेक्टर अमित जानी ने भी अपनी फिल्म में काम का ऑफर दिया था साथ ही उन्होंने सीमा के घर जाकर एडवांस में चेक देने को भी बात की थी. मगर, इस ऑफर पर सीमा-सचिन के घरवालों ने कहा था कि जब तक उनके खिलाफ जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक वो ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...