19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी की कंपनी को घाटा... तिमाही नतीजों के बाद शेयर 4%...

गौतम अडानी की कंपनी को घाटा… तिमाही नतीजों के बाद शेयर 4% तक फिसला

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप का खाद्य तेल विनिर्माता कंपनी अडानी विल्मर ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम जारी कर दिए हैं. बुधवार को आंकड़े पेश करते हुए गौतम अडानी की इस कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कंपनी को इस अवधि में 79 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. खराब नतीजों का असर Adani Wilmar Stock पर दिखाई दिया और ये कारोबार के दौरान बुरी तरह टूट गए.

खाद्य तेल के दाम घटने से नुकसान
Adani Wilmar की ओर से पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान करते हुए इन नुकसान की बड़ी वजह का जिक्र भी किया गया है. बयान के मुताबिक, यह घाटा बीते कुछ समय में खाद्य तेल की कीमतों में आई गिरावट (Edible Oil Prices Fall) के कारण हुआ है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 194 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. गौरतलब है कि अडानी विल्मर खाद्य तेल और अन्य खाद्य वस्तुओं को फॉर्च्यून ब्रांड (Fortune Brand) के तहत बेचती है.

आय में सालाना आधार पर 12% गिरावट
अडानी विल्मर ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया जून तिमाही में उसकी कुल आय भी 12 फीसदी गिरावट के साथ 12,928 करोड़ रुपये रह गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,724 करोड़ रुपये रही थी. आय में ये कमी खाद्य तेल की कीमतों में भारी गिरावट को दर्शाती है. मार्च 2023 तिमाही में राजस्व 13,873 करोड़ रुपये से 7 फीसदी कम हो गया है. हालांकि, पहली तिमाही में फूड सेगमेंट ने 1,100 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 28 फीसदी और 2 वर्षों में 100% से अधिक की वृद्धि है.

EBITDA में 71% कमी आई
गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी द्वारा पेश किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो जून 2023 तिमाही में अडानी विल्मर का EBITDA 71% गिरकर 130 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 443 करोड़ रुपये था. कंपनी के कमजोर नतीजों का असर शेयर बाजार में कारोबार के दौरान अडानी बिल्मर के शेयरों पर भी दिखाई दिया और ये कारोबार के दौरान 4 फीसदी तक टूट गए.

शेयर टूटने से कंपनी का मार्केट कैप गिरा
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में जोरदार गिरावट देखने को मिली. बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) मार्केट बंद होने पर 676.53 अंक की गिरावट के साथ 65,782.78 के लेवल पर क्लोज हुआ. जबकि एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी 207.00 अंक की गिरावट के साथ 19,526.55 पर बंद हुआ.

इस बीच Adani Wilmar का शेयर 4.16% 395.65 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया था. हालांकि, फिर इसमें रिकवरी हुई, लेकिन कारोबार के अंत में ये 2.74 फीसदी टूटकर 401.80 रुपये के लेवल पर बंद हुआ. कंपनी के स्टॉक में आई इस गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप भी गिरकर 52,110 करोड़ रुपये हो गया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...