16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमशहूर सेलेब्र‍िटी ने खुद से कर ली 'शादी', बोलीं- मैं बोर हो...

मशहूर सेलेब्र‍िटी ने खुद से कर ली ‘शादी’, बोलीं- मैं बोर हो रही थी

Published on

‘पॉप आइकॉन’ कही जाने वालीं, अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स का इंस्टाग्राम देखकर फैन्स काफी हैरान हैं. गुरुवार को ब्रिटनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है. ब्रिटनी ने एक गाउन में अपना वीडियो और कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए. अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि गुरुवार को उनके पास करने के लिए कुछ नहीं था, तो उन्होंने खुद से शादी कर ली.

अपने 41.6 मिलियन फॉलोवर्स से ब्रिटनी ने कहा, ‘हां… मैंने खुद से शादी कर ली है’. ब्रिटनी वाइट गाउन पहने, इस वीडियो में अलग-अलग पोज ट्राई करती नजर आ रही हैं. अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं बोर हो गई थी, मुझे मेरा वेल अच्छा लगा और मुझे लगा कहीं ये क्रेजी तो नहीं? या फिर इसका कुछ मतलब है? हां, लेकिन मैं अभी भी अपने पति के साथ शादी में हूं.’ कैप्शन में ब्रिटनी का इशारा अपने पति सैम असगरी की तरफ था जिनसे उन्होंने इसी साल जून में शादी की थी.

क्यों हैरान हैं फैन्स?
ब्रिटनी का ये वीडियो देखकर उनके फैन्स हैरान हैं. वजह ये है कि इस नाईट गाउन में ब्रिटनी ने ये पहला वीडियो नहीं शेयर किया है. उन्होंने पहले भी ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. और ऐसा एक बार नहीं हुआ, बल्कि पिछले कई दिनों में ब्रिटनी ने कई बार ऐसा वीडियो शेयर किया है. गुरुवार को पोस्ट करते हुए भी ब्रिटनी ने वीडियो के अलावा इसी गाउन में अपनी कई और फोटोज भी शेयर कीं.

उनके ऐसा करने की वजह से फैन्स हैरान हैं कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रही हैं. एक यूजर ने ब्रिटनी की पोस्ट पर, उनकी आईडी हैक होने का शक जताते हुए कमेन्ट में लिखा, ‘ये हाल ही में पोस्ट हुआ था और डिलीट किया गया और आज फिर पोस्ट किया गया. साथ में इसे अभी तक लगभग 10 बार शेयर किया गया है. मुझे नहीं लगता कि ये ब्रिटनी हैं’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कोई प्लीज चेक करेगा कि वो ठीक हैं या नहीं?’

ब्रिटनी इतनी बार ये गाउन पहने हुए अपने वीडियो और फोटोज शेयर कर चुकी हैं कि उनके कई फॉलोवर इससे इरिटेट भी हो गए. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कोई उनका नाईटगाउन या फोन छीन सकता है प्लीज?’ कुछ दिन पहले इसी वीडियो को शेयर करते हुए ब्रिटनी ने इसे अपनी परदादी का गाउन बताया था.

सेलेब्रिटी पर भड़क गई थीं ब्रिटनी 
ब्रिटनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर किसी कथित सेलेब्रिटी पर अपना गुस्सा जमकर जाहिर किया था. अपनी पोस्ट में ब्रिटनी ने अपशब्द भी इस्तेमाल किए थे, लेकिन इस सेलेब्रिटी का नाम नहीं लिया था. अब जब ब्रिटनी गाउन में वीडियोज शेयर कर रही हैं तो कई फैन्स को लग रहा है कि शायद वो ऐसा कर के इस सेलेब्रिटी को ही चिढ़ा रही हैं. ब्रिटनी जितनी चर्चित हैं, उतना ही विवादों में भी रही हैं. अब उनकी इस ‘खुद से शादी’ वाले वीडियो का रहस्य क्या है ये तो वही बता सकती हैं. लेकिन फैन्स जरूर अंदाजा लगाने में लगे हुए हैं कि ब्रिटनी आखिर किस सेलेब्रिटी से इतनी बुरी तरह खफा हैं.

Latest articles

किलोल पार्क के पास बदमाशों ने चलाईं गोलियां, ईंटखेड़ी फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स स्थित किलोल पार्क के पास बुधवार-गुरुवार की...

भोपाल के भौंरी में बनेगी नॉलेज और एआई सिटी, 1500 हेक्टेयर में तैयार होगा मास्टर प्लान

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल अब तकनीक और शिक्षा के नए केंद्र के रूप...

अवधपुरी शराब दुकान विवाद: 21वें दिन धरने पर पहुंचे सांसद आलोक शर्मा, कलेक्टर को दिए शिफ्ट करने के निर्देश

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच शराब दुकान खोलने के...

दादाजी धाम मंदिर में माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव आज मनेगी जानकी नवमी, होगा माता सीता का दिव्य श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जाग्रत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...