16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized'मां नहीं रहीं... अधूरा महसूस कर रहा हूं.' देश के इस बड़े...

‘मां नहीं रहीं… अधूरा महसूस कर रहा हूं.’ देश के इस बड़े उद्योगपति के लिए दुखद खबर

Published on

नई दिल्ली,

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की मां का निधन हो गया है. माताजी के निधन के बाद खुद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है. उद्योगपति अनिल अग्रवाल हमेशा अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं.

अनिल अग्रवाल ने बेहद मार्मिक तरीके से सोशल मीडिया पर अपने मां को याद किया है, ‘आज, हमारी मां हमें छोड़कर मोक्ष यात्रा पर निकल गईं. मां के बिना मैं अधूरा महसूस करूंगा. उनकी कमी जीवन में किसी तरह पूरी नहीं की जा सकेगी. उन्होंने ही हमें उस जगह पहुंचाया जहां आज हम हैं. उनके बताए रास्ते पर हम चल पाएं, ये ही उस पवित्र आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि होगी.’

पिछले हफ्ते ही मां को लेकर कही थीं ये बातें

अनिल अग्रवाल की मां की उम्र 90 साल से ज्यादा थी. वो कुछ दिनों में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं. पिछले हफ्ते अनिल अग्रवाल ने कहा था, कि उनकी मां एक फाइटर हैं और उनसे स्ट्रॉन्ग मैंने किसी को नहीं देखा. मेटा (फेसबुक) में उन्होंने बताया था, मेरी मां की उम्र 90 साल ज्यादा है और हर दिन को दिल से जीना जानती हैं. लंदन में, जहां वे मेरे साथ पिछले बीस साल रहने आती रही हैं, वे नए कपड़े पहनने, नए रेस्टोरेंट में जाने नए लोगों से मिलने, एक्सपीरियंस लेने में सबसे आगे रही हैं.

25 सितंबर को अनिल अग्रवाल ने लिखा था, ‘कुछ सप्ताह पहले वे अपनी नवजात प्रपौत्री से मिलने मुंबई आईं. दुर्भाग्य से, विजिट के दौरान वे गंभीर रूप से बीमार हुईं और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा. अभी भी, जब डॉक्टर्स ने बताया है की उनकी कंडीशन क्रिटिकल है, वो हमें पहचान रही हैं और मुझे देखकर उनके चेहरे पर संतुष्टि की चमक आ जाती है.जब भी मैं उनसे मिलने जाता हूँ, तो वे आंखें खोलकर हाथ उठाती हैं, और कहती हैं, ‘सब ठीक है, तुम काम पर जाओ’.

आईसीयू में चुपचाप उनके सिरहाने बैठे, मैं याद कर रहा हूं पटना के अपने बचपन के दिन. मैं बहुत छोटा था, तो बाबूजी उन्हें महीने के सिर्फ 400 रुपये देते और वो सारे खर्चे संभाल लेती, मकान का किराया, चार बच्चों को संभाल लेती, पड़ोसियों की मदद करती और घर पर आने और रहने वाले मेहमानों की देखभाल भी करती.

उन्हें हमेशा अपने देश से प्यार रहा है और उन्होंने हमें उसी तरह की परवरिश भी दी है, मुझे याद है कि वे हमें देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी से मिलने सदाकत आश्रम ले गई थीं, और जयप्रकाश नारायण जी से भी, जो हमारे घर के नजदीक ही रहते थे। मुझे यह भी याद है कि वे हमें पटना में आयोजित ‘कांग्रेस अधिवेशन’ में ले गई थीं और तय किया था कि हम सभी खादी पहनें. मुझे याद है कि जब पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु हुई थी, तो वे कितनी रोई थीं. मुझे यह भी याद है कि उन्होंने हमें लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में बताया था, जिन्होंने देश को एक दिन का उपवास करने के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि देश में सभी को अनाज मिल सके. उन्होंने उनका पालन किया और हमसे भी करवाया.

मेरी माँ दूसरों का हमेशा ख्याल रखतीं हैं. मुझे कई बार आश्चर्य होता कि , किस तरह ब्रिटिशर्स सहित वे आसपास के लोगों का दिल जीत लेती, भले ही वे अंग्रेजी बोलने में उतनी सहज नहीं हों. लोगों के साथ वे इतनी कंफर्टेबल कैसे हो जाती हैं, मुझे नहीं पता. लेकिन, मैं बस इतना जानता हूँ कि वह एक बहुत ही खास इंसान हैं जिन्होंने ना सिर्फ मेरे और पूरी फैमिली के जीवन को छुआ है बल्कि उन सभी लोगों की लाइफ को एनरिच किया है जिन्हें वे जानती हैं. मां! मुझे अभी आपसे बहुत कुछ सीखना है.’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...