7.5 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedबेटी तुनिषा शर्मा की बॉडी देख बेहोश हुईं मां वनीता शर्मा, वीडियो...

बेटी तुनिषा शर्मा की बॉडी देख बेहोश हुईं मां वनीता शर्मा, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। मगर जो सितम एक्ट्रेस की मां पर बरसा है वह सबसे दर्दनाक है। तुनिषा शर्मा परिवार की इकलौती बेटी थीं, जो महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। फिलहाल तुनिषा शर्मा की मौत क्या एक साजिश है या सुसाइड? इसे लेकर जांच जारी है। मगर इस बीच तुनिषा शर्मा की मां का इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देख हर कोई मायूस हो गया है। इंटरनेट पर तेजी से ये क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें बेटी को खो देने वाली मां एकदम टूटी हुई नजर आ रही हैं। वह ठीक से चल तक नहीं पा रही हैं। इसे देख एक बार फिर तुनिषा के फैंस न्याय की गुहार लगाने लगे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो।

सोमवार को तुनिषा शर्मा का परिवार बिटिया की डेड बॉडी देखने अस्पताल पहुंचा था। खबरों के मुताबिक, बेटी के शव को देख तुनिषा की मां वनीता शर्मा बेहोश हो गईं। वह एकदम टूट गईं। वीडियो में उनकी बेसुध हालत को देखा जा सकता है। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वह ठीक से चल भी नहीं पा रही। उनकी फैमिली उन्हें पकड़कर ले जाती दिख रही है। इस वीडियो को देख फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं।

कब हुई थी तुनिषा शर्मा की मौत
बता दें 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा शर्मा ने टीवी सेट पर कथिततौर पर आत्महत्या की थी। मौत के पीछे की असल वजह क्या है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई हैं। मगर इस केस में तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के परिवार ने शीजान को इस मौत का जिम्मेदार ठहराया और न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस कर रही तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान से पूछताछ
पुलिस ने फिलहाल शीजान को हिरासत में ले लिया है। वह शीजान से पूछताछ कर रही है। खबरें तो ये भी है कि शीजान इस पूछताछ में रो पड़ा और वह बार बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी कर रहा है। वहीं दूसरा पक्ष शीजान के वकील का रिएक्शन है। जिन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका था और दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे। इसीलिए शीजान का इस केस से कोई लेना देना नहीं है।

तुनिषा शर्मा की मां ने क्या क्या कहा
20 साल की बिटिया को खो देने वाली मां ने वीडियो जारी करके बेटी को इंसाफ दिलवाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि तुनिषा ब्रेकअप के बाद से ही काफी परेशान थी। शीजान ने मेरी बेटी को धोखा दिया और उसका इस्तेमाल किया। वहीं पुलिस ने बताया कि तुनिषा और शीजान का सिर्फ 3 महीने के अंदर ब्रेकअप हो गया था। बता दें मुंबई के मीरा रोड इलाके के शमशान घाट पर मंगलवार को तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...