13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedपिंक बिकिनी में मौनी रॉय ने इंटरनेट पर लगाई 'आग', पति सूरज...

पिंक बिकिनी में मौनी रॉय ने इंटरनेट पर लगाई ‘आग’, पति सूरज नांबियार ने तस्वीरें देख किया यह कमेंट

Published on

मौनी रॉय भले ही सालभर में कुछ ही प्रोजेक्ट में नजर आती हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मौनी रॉय आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर कहर ढा देती हैं। फैंस भी जैसे मौनी रॉय की तस्वीरों का इंतजार ही करते हैं। तभी तो वो मिनटों में ही वायरल हो जाती हैं। मौनी रॉय की अब लेटेस्ट तस्वीरें भी धमाका कर रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस तो प्यार उड़ेल ही रहे हैं, लेकिन मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने भी रिएक्ट किया है।

Mouni Roy ने पिंक बिकिनी में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें उनका टोन्ड फिगर देख हर कोई हैरान है। तस्वीरें शेयर कर मौनी रॉय ने कैप्शन लिखा है, ‘क्या मैं सम्मोहित, परेशान और हैरान हूं?’ इस पर मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने जो कमेंट किया, उसने एक्ट्रेस को भी हंसने पर मजबूर कर दिया।

पति का कमेंट, मौनी का रिएक्शन
Suraj Nambiar ने मौनी रॉय की तस्वीरों पर लिखा, ‘तुम्हारे पास मेरे जैसा लकी पति होना चाहिए।’ यह कमेंट देख मौनी रॉय हंस पड़ीं और उन्होंने लाफिंग इमोजी के साथ रिएक्ट किया। मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर शमिता शेट्टी और अदा खान ने भी रिएक्ट किया।

‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आईं मौनी रॉय
मौनी रॉय 2022 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थीं और उसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया। इसके बाद वह ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ के पांचवे सीजन को जज करती नजर आईं। तब से मौनी रॉय छोटे और बड़े पर्दे से दूर हैं।

फिल्मों से करियर की शुरुआत, ऐसे मिला स्टारडम
मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी और फिर बाद में टीवी में एंट्री की। उन्हें एकता कपूर की फ्रैंचाइज ‘नागिन’ से तगड़ा स्टारडम मिला था। इसके बाद मौनी रॉय ने फिर से बॉलीवुड की राह पकड़ ली। साल 2018 में मौनी रॉय ‘गोल्ड’ में नजर आईं। उसी साल वह ‘केजीएफ 1’ में एक आइटम सॉन्ग में दिखीं। इस साल मौनी रॉय फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगी।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...