14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedट्रंप से अलग होते ही मस्‍क का दांव! लॉन्‍च किया ‘एक्‍सचैट’, बिना...

ट्रंप से अलग होते ही मस्‍क का दांव! लॉन्‍च किया ‘एक्‍सचैट’, बिना फोन नंबर कर पाएंगे वॉइस-वीडियो कॉल, ऐसे करें यूज

Published on

अमेरिका की डोनाल्‍ड ट्रंप सरकार से अलग होने के फौरन बाद एलन मस्‍क ने अपने बिजनेस पर ध्‍यान देना शुरू कर दिया है। मस्‍क के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक नया फीचर एक्‍सचैट (XChat) रोलआउट कर दिया गया है। यह डीएम यानी डायरेक्‍ट मैसेजिंग की तरह काम करेगा। दावा है कि लोग अब एक्‍स ऐप के जरिए ही वॉइस और वीडियो कॉल भी कर पाएंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर नहीं चाहिए होगा। कंपनी भरोसा दिला रही है कि यूजर्स को वॉट्सऐप जैसी सुविधाओं की पेशकश की जाएगी यानी फुल एन्क्रि‍प्‍शन मिलेगा, जिससे किसी चैट या वॉइस-वीडियो कॉल के लीक होने की गुंजाइश नहीं रहेगी।

मस्‍क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐलान किया कि XChat को एन्क्रिप्‍शन के साथ रोलआउट किया जा रहा है। यूजर्स को सुविधा मिलेगी कि उनके भेजे गए मैसेज गायब हो जाएंगे। यह नहीं बताया गया है कि वैनिशिंग मैसेज यानी गायब होने वाले मैसेज का तरीका क्‍या होगा। दावा है कि एक्‍सचैट के जरिए किसी भी तरह की फाइल को शेयर किया जा सकेगा। लोगों को ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा म‍िलेगी।

बिटकॉइन वाली सिक्‍यो‍रिटी का दावा
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक्‍सचैट को रस्‍ट पर तैयार किया गया है। यह एक प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेज है जिसे उसकी स्‍पीड और सिक्‍योरिटी के लिए जाना जाता है। दावा यह भी है कि एक्‍सचैट पर यूजर्स को बिटकॉइन के प्रोटोकॉल वाला एन्क्रि‍प्‍शन मिलेगा। यूजर्स आपस में जो बात करेंगे, वो उनके बीच सेफ रहेगी। किए जा रहे मैसेजों के लिए टाइमर सेट किया जा सकेगा। इससे निश्चित टाइम के बाद मैसेज गायब हो जाएंगे। यूजर किसी भी टाइप की फाइल को एक्‍सचैट पर शेयर कर पाएंगे। सबसे खास है कि ऑडियो-वीडियो कॉल करने के लिए किसी फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी।

एक्‍सचैट को कैसे इस्‍तेमाल करें
एक्‍सचैट को कैसे इस्‍तेमाल किया जाए। इस बारे में एक यूजर ने ग्रोक एआई से सवाल किया। जवाब मिला कि फ‍िलहाल यह सुविधा बीटा प्रोग्राम के तहत कुछ आईओएस यूजर्स और पेड सब्‍सक्राइबर्स के लिए उपलब्‍ध है। एक्‍स ऐप पर जाकर बायीं साइडबार में इसका विकल्‍प मिलेगा। अगर यह विकल्‍प आपके फोन में आ रहा है तो 4 डिजिट का पिन डालकर साइनअप कर सकते हैं। साइनअप करने के दौरान एरर आ जाता है, तो मतलब यह होगा कि फीचर अभी आपके लिए उपलब्‍ध नहीं है। एक्‍स ने यह नहीं बताया है कि सभी के लिए इसे कबतक रोअआउट किया जाएगा। एक्‍सचैट लॉन्‍च होने के बाद मस्‍क के प्‍लेटफॉर्म का सीधा मुकाबला वॉट्सऐप, टेलिग्राम और सिग्‍नल जैसे मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म से होगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...