9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअचानक बदला मस्क का मूड, दे दिया पुराने ऑफर पर ट्विटर को...

अचानक बदला मस्क का मूड, दे दिया पुराने ऑफर पर ट्विटर को खरीदने का प्रपोजल

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क एक बार फिर ट्विटर को खरीदना चाहते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने अपने पुराने ऑफर पर ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव रखा है। मस्क का पुराना ऑफर 54.20 डॉलर प्रति शेयर का है। मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, मस्क ने एक लेटर में ट्विटर को यह प्रस्ताव भेजा है। इस खबर के बाद ट्विटर का शेयर 18 फीसदी उछल गया। इसके पहले मस्क महीनों से ट्विटर को खरीदने के सौदे (Twitter Deal) से पीछे हटने की कोशिश कर रहे थे। मस्क ने ट्विटर पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था। मस्क ने कहा था कि ट्विटर ने उनसे यूजर बेस और फर्जी खातों से जुड़े आंकड़े छुपाए।

व्हिसल ब्लोअर के कारण भी तोड़ी डील
हाल ही में टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा था कि ट्विटर का व्हिसल ब्लोअर डील को तोड़ने का बड़ा कारण है। मस्क ने कहा कि ट्विटर का एक पूर्व कर्मचारी जो व्हिसल ब्लोअर बन गया था, उसे लाखों डॉलर का भुगतान किया था। यह एक बड़ा कारण था, जिसके चलते मस्क ने ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील को रद्द कर दिया। ट्विटर को लिखे एक पत्र में एलन मस्क के वकीलों ने कहा,‘पीटर जटको (व्हिसलब्लोअर) और उनके वकीलों को 7.75 मिलियन डॉलर का भुगतान करने से पहले ट्विटर ने उनकी सहमति नहीं ली। इससे मर्जर एग्रीमेंट का उल्लंघन हुआ है।’

फर्जी अकाउंट्स का उठाया था मुद्दा
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के साथ डील तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा था कि ट्विटर पर ‘बॉट्स, स्पैम और फर्जी अकाउंट’ हैं, जिस कारण उन्हें यह डील तोड़नी पड़ रही है। मस्क ने यह भी कहा था कि उनके ट्वीट पर 90 फीसदी कमेंट्स असल में बॉट या स्पैम रिप्लाई हैं।

जब डील तोड़ने के पीछे बताया भारत कनेक्शन
इससे पहले एलन मस्क ने ट्विटर डील तोड़ने के पीछे भारत कनेक्शन का भी जिक्र किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि ट्विटर भारत सरकार के खिलाफ जोखिम भरे मुकदमे का खुलासा करने में विफल रही। मस्क ने साथ ही यह दावा भी किया कि ट्विटर ने भारत सरकार के खिलाफ जाकर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बाजार को खतरे में डाल दिया था। मस्क ने डेलावेयर अदालत में एक काउंटरसूट में यह दावा भी किया था कि ट्विटर ने उन्हें कई चीजों के बारे में अंधेरे में रखा। डील के समय उन्हें भारत में चल रहे डेवलपमेंट के बारे में नहीं बताया गया था। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, मस्क ने कहा कि ट्विटर को भारत में स्थानीय कानून का पालन करना चाहिए। वहीं, ट्विटर ने कोर्ट को बताया है कि मस्क के पास कंपनी के बारे में पूरी जानकारी थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...