15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeUncategorized19 साल फिल्मों में काम करके भी गुमनाम हैं नीतू चंद्रा, रोते...

19 साल फिल्मों में काम करके भी गुमनाम हैं नीतू चंद्रा, रोते हुए बोलीं- तो क्या करूं? मर जाऊं?

Published on

फिल्मों की दुनिया एक ऐसी दुनिया है, जिसे दूर से देखो तो खूब ग्लैमरस और चकाचौंध भरी नजर आती है पर पास जाने पर पता चलता है कि असलियत क्या है। यहां उगते और चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है और ढलते सूरज को लोग गुमनामी में जाते देखते रहते हैं। एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के साथ भी इस वक्त कुछ ऐसा ही हो रहा है। जिस नीतू चंद्रा की एक फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड जीता था और अक्षय कुमार व जॉन अब्राहम की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था, आज उनके पास काम नहीं है और न ही पैसा है। नीतू चंद्रा का हाल ही दिए इंटरव्यू में दर्द छलक पड़ा। नीतू चंद्रा कब और कैसे फिल्मों से गायब हो गईं, उन्हें भी समझ नहीं आया। गुमनामी में खोईं नीतू चंद्रा अपना दर्द बयां करते हुए खुद पर काबू न रख सकीं और रो पड़ीं।

नीतू चंद्रा बोलीं- कई बार सुसाइड का ख्याल आया
Nitu Chandra ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके मन में कई बार ख्याल आता है कि वो सुसाइड कर लें। नीतू चंद्रा को लगता है कि नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले 13 फिल्ममेकर्स के साथ काम करने के बावजूद उनके पास कोई काम नहीं है और न ही पहचान मिली है। नीतू चंद्रा को लगता है कि इंडस्ट्री के लोगों को अब उनकी जरूरत नहीं है।

‘मैं आज कहीं स्टेंड नहीं करती, इंडस्ट्री को मेरी जरूरत नहीं’
नीतू चंद्रा ने कहा, ‘मेरी कहानी एक सफल एक्ट्रेस की असफल कहानी है। मेरी इंडस्ट्री में कोई पूछ नहीं है, कोई पहचान नहीं है। मैंने 13 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। कई बड़े फिल्में कीं। इसके बावजूद आज मैं कहीं भी नहीं हूं।’

नीतू चंद्रा बोलीं-बताइए क्या करना चाहिए? खुद को मौत के घाट उतार दूं?
नीतू चंद्रा ने इस इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की भी बात की। ऐसा कहा जाता रहा है कि सुशांत ने इसलिए मौत को गले लगाया क्योंकि उनके पास काम नहीं था। हालांकि एक्टर की संदिग्ध मौत की अभी जांच चल रही है। नीतू ने सुशांत की बात करते हुए कहा कि कई बार उनके मन में ख्याल आता है कि उन्हें सुसाइड कर लेना चाहिए। नीतू चंद्रा से जब पूछा गया कि उनका करियर क्यों फ्लॉप हुआ? क्या उन्हें अपने करियर चॉइस पर ध्यान देना चाहिए था? इसके जवाब में वो बोलीं, ‘तो फिर आप बताइए कि मुझे क्या करना चाहिए? क्या मुझे खुद को मौत के घाट उतार देना चाहिए? क्या लोगों के जाने के बाद ही उनके काम को सराहा जाता है?’

‘मैं कोई हमदर्दी बटोरने नहीं आई’
नीतू चंद्रा ने कहा कि लोगों को लगेगा कि मैं हमदर्दी बटोरने आई हूं, पीआर करने आई हूं, लेकिन मैंने पहले तो ऐसे नहीं बोला? ये सब बातें बोलकर नीतू चंद्रा रो पड़ीं। नीतू चंद्रा ने 2005 में फिल्म ‘गरम मसाला’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे उनकी पहली फिल्म 2003 में आई थी, जिसका नाम ‘विष्णु’ था। ये तेलुगू भाषा की फिल्म थी। नीतू चंद्रा ने हाल ही हॉलीवुड में डेब्यू किया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...