नई दिल्ली
नीता अंबानी का लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है। नीता अंबानी के कपड़ों से लेकर उनकी गाड़ियों तक सभी कुछ लाखों और करोड़ों रुपयों में ही होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है नीता अंबानी जो पानी पीती हैं वो कोई साधारण पानी नहीं है। ये पानी कई मामलों में बेहद खास होता है। इस पानी की एक बोतल की कीमत की बात करें तो ये लाखों में है। कई लाख रुपये खर्च करके भी इसकी सिर्फ एक लीटर की बोतल ही खरीदी जा सकती है। ये इतनी महंगी है कि इतने रुपयों में आप एक अच्छा घर खरीद सकते हैं या एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं। इतने रुपये तो लोग अपनी पूरी जिंदगी में नहीं कमा पाते हैं। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सा पानी है जो इतना महंगा है। इस पानी में ऐसा क्या खास है।
इतने रुपये का है ये पानी
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नीता अंबानी जो पानी पीती है उसकी कीमत करीब 60 हजार डॉलर है। भारतीय रुपये में देखें तो ये करीब 44 लाख रुपये का होता है। इतने रुपये में इस पानी की सिर्फ 750 एमएल की ही बोतल मिलती है।
इस वजह से ये पानी इतना महंगा है
मीडिया रिपोर्टस की माने तो नीता अंबानी ख़ुद को हेल्दी रखने के लिये ‘Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani’ की बोतल से पानी पीती हैं। साल 2010 में ‘Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani’ का नाम ‘गिनीज़ बुक्स’ में सबसे महंगी पानी की बोतल के रूप में दर्ज किया गया था। ये दुनिया की सबसे महंगी बोतलों में से एक है। ये बोतल सोने से बनी होती है। बोतल में मिलने वाला पानी फ़्रांस या फ़िजी का होता है। कहते हैं कि इस पानी में 5 ग्राम सोने की भस्म भी मिलाई जाती है, जो शरीर के लिये बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
बेहद खूबसूरत है ये बोतल
ये बोतल जितनी ख़ूबसूरत है, उससे ज़्यादा ख़ूबसूरत उसकी लैदर की पैकेज़िंग है। अगर इस ब्रांड की सबसे सस्ती बोतल की बात करें तो इसकी कीमत भी करीब 285 डॉलर के आसपास है। बोतल का डिज़ाइन Fernando Altamirano ने तैयार किया है। ये वही डिज़ाइनर हैं जिन्होंने दुनिया की सबसे महंगी बोतल ‘Cognac Dudognon Heritage Henri IV’ को डिज़ाइन किया था।
