9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedधमकियों का नहीं डर, सलमान ने शुरू किया सिंघम अगेन-सिकंदर का शूट,...

धमकियों का नहीं डर, सलमान ने शुरू किया सिंघम अगेन-सिकंदर का शूट, ब‍िग बॉस भी नहीं छोड़ा

Published on

सुपरस्टार सलमान खान बिश्नोई गैंग की धमकियों के बावजूद अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कुछ दिन पहले मुंबई में पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले बिश्नोई गैंग ने, सलमान को भी जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद पुलिस ने सलमान की सुरक्षा पहले से भी ज्यादा बढ़ा दी.

हालात को देखते हुए ये माना जा रहा था कि अब सलमान अपने पहले से शिड्यूल शूट्स को भी टाल सकते हैं. हाल ही में कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि सलमान इस माहौल को देखते हुए अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का भी शूट टालने वाले हैं. लेकिन सलमान फैन्स के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर ये है कि वो तय शिड्यूल के हिसाब से ही अपनी फिल्म करेंगे. सिकंदर’ के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों से बात की, जिन्होंने बताया है कि सलमान ने मंगलवार, 22 अक्टूबर से ‘सिकंदर’ का शूट शुरू कर दिया है.

सलमान ने शुरू किया ‘सिकंदर’ का शूट
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, ‘सलमान खान अपने काम को लेकर पूरी तरह कमिटेड हैं. उन्होंने हाई-लेवल सिक्योरिटी के साथ बिग बॉस 18 का शूट शुरू कर दिया है और अब वो ‘सिकंदर’ भी शूट करने जा रहे हैं. उनकी पूरी टीम सुरक्षा इंतजाम को लेकर बहुत ध्यान दे रही है और सलमान भी इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि उनकी वजह से किसी भी प्रोजेक्ट में डिले ना हो.’ बातचीत में ये भी सामने आया कि अगले हफ्ते दिवाली तक सलमान लगातार अपनी फिल्म के लिए शूट करने वाले हैं.

‘सिकंदर’ सलमान के उन प्रोजेक्ट्स में से एक है जिनका इंतजार उनके फैन्स बड़ी शिद्दत से कर रहे हैं. सूत्र ने बताया, ‘एक्टर ने अपने कोई भी कमिटमेंट ना डिले नहीं किए हैं ना ही आगे के लिए टाले हैं. वो अपने फैन्स को एक क्वालिटी फिल्म देने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और फिल्म की टीम ने जो शिड्यूल डिजाईन किया है, उसे पूरी तरह फॉलो कर रहे हैं.’

‘सिंघम अगेन’ केलिए कैमियो शूट कर रहे सलमान
रिपोर्ट्स थीं कि सलमान ‘सिंघम अगेन’ में अपने आइकॉनिक कॉप अवतार चुलबुल पांडे के रोल में एक कैमियो करने वाले हैं. लेकिन हाल ही में खबर आई कि पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की हत्या और बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बीच ये कैमियो शिड्यूल डेट पर तय नहीं हो पाया है.

लेकिन अब सलमान ने एक बार फिर से दिखा दिया है कि वो यारों के यार हैं और दोस्तों के लिए अपने कमिटमेंट से पीछे नहीं हटने वाले. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन से अपनी अच्छी दोस्ती की वजह से ही सलमान इस कैमियो के लिए राजी हुए थे. अब फैन्स के लिए बड़ी खबर ये है कि सलमान मंगलवार को मुंबई में ‘सिंघम अगेन’ के लिए अपना कैमियो भी शूट कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के आइकॉनिक कॉप किरदारों सिंघम और चुलबुल पांडे का ये क्रॉसओवर, ‘सिंघम अगेन’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में नजर आएगा. रोहित आगे एक पूरी फिल्म में भी इस आईडिया को डेवलप करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अभी ये आईडिया बहुत शुरुआती स्टेज पर है.

‘बिग बॉस 18’ पर सलमान के साथ होंगे अजय देवगन
दिवाली पर रिलीज होने जा रही ‘सिंघम अगेन’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और फिल्म के हीरो अजय देवगन प्रमोशन के लिए सलमान के शो ‘बिग बॉस 18’ पर जाने वाले हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सलमान खान फिल्म ‘दबंग’ से अपने किरदार चुलबुल पांडे के रोल में, ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो करने वाले हैं.

सलमान के भाई अरबाज खान भी इस वीकेंड का वार एपिसोड में नजर आएंगे. वो शो पर अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बंदा सिंह बैरागी’ प्रमोट करते नजर और उनके साथ अरशद वारसी भी होंगे जो फिल्म के हीरो हैं.

ईद पर आएगी ‘सिकंदर’
बता दें, सलमान की आखिरी फिल्म ‘टाइगर 3’ पिछले साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म वैसा कमाल नहीं कर पी थी, जैसी उम्मीद इससे की जा रही थी. उसके बाद से सलमान बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. इस फिल्म में सलमान ‘गजनी’ डायरेक्ट करने वाले साउथ डायरेक्टर ए आर मुरुगदास के साथ काम कर रहे हैं. ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, अंजिनी धवन, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी नजर आएंगे. ये फिल्म 2025 में ईद के मौके पर, 31 मार्च को रिलीज होगी.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...