8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedआईएमएफ से कर्ज लेने में पाकिस्तान नहीं, यह देश है सबसे आगे,...

आईएमएफ से कर्ज लेने में पाकिस्तान नहीं, यह देश है सबसे आगे, जानें भारत का क्या है नंबर?

Published on

नई दिल्ली:

जब भी बात अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और पाकिस्तान की आती है तो एक अलग धारणा बनती है। धारणा यह कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से आईएमएफ पर सबसे ज्यादा निर्भर है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान आईएमएफ ने पाकिस्तान को फिर से कर्ज दिया था। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि पाकिस्तान को आईएमएफ से बहुत सारा कर्ज मिला है, लेकिन इस संस्था से कर्ज लेने के मामले में पाकिस्तान पहले नंबर पर नहीं है।

आईएमएफ के मुताबिक दुनिया के 91 देशों को दिए गए कुल कर्ज में से 60% से अधिक केवल पांच देशों को मिला है। इस सूची में पहले स्थान पर अर्जेंटीना है, जिसकी बकाया आईएमएफ क्रेडिट राशि 40.3 बिलियन एसडीआर (स्पेशल ड्रॉइंग राइट) है। हालांकि इसकी टॉप 10 की लिस्ट में पाकिस्तान का नाम शामिल है, लेकिन यह पहले स्थान पर नहीं है।

क्या है एसडीआर?
एसडीआर आईएमएफ की एक विशेष आरक्षित संपत्ति है, जिसकी कीमत पांच प्रमुख करेंसी (अमेरिकी डॉलर, यूरो, चीनी रेनमिन्बी, जापानी येन और ब्रिटिश पाउंड) के आधार पर तय होती है। यह प्रत्यक्ष मुद्रा नहीं होती, बल्कि सदस्य देशों द्वारा वास्तविक मुद्रा में लेन-देन के लिए एक आधार होती है।

पाकिस्तान कौन से नंबर पर?
आईएमएफ से सबसे ज्यादा कर्ज लेने में अर्जेंटीना पहले स्थान पर है ही। दूसरे स्थान पर यूक्रेन है जिसका बकाया 10.7 बिलियन एसडीआर है। इसके बाद मिस्र (8.2 बिलियन), पाकिस्तान (6.9 बिलियन) और इक्वाडोर (6.4 बिलियन) का स्थान है। अक्सर आईएमएफ सहायता पर अत्यधिक निर्भर माने जाने वाले पाकिस्तान की स्थिति इस सूची में चौथे स्थान पर है।

भारत की क्या स्थिति?
आईएमएफ से भारत ने भी कर्ज लिया हुआ है। लेकिन इस सूची में भारत का नंबर काफी नीचे है। यानी भारत ने पाकिस्तान के मुकाबले आईएमएफ से काफी कम कर्ज लिया है। आईएमएफ की इस लिस्ट में भारत का 31वां नंबर है। भारत का बकाया एसडीआर 1.98 बिलियन है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...