9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized'रामायण के इस्लामीकरण' पर आदिपुरुष के डायरेक्टर को नोटिस

‘रामायण के इस्लामीकरण’ पर आदिपुरुष के डायरेक्टर को नोटिस

Published on

मुंबई

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। अब गुरुवार को सर्व ब्राह्मण महासभा ने ओम को नोटिस भेजा है। उनसे कहा गया है कि फिल्म से सभी आपत्तिजनक सीन सात दिन के अंदर हटा लिए जाएं नहीं तो लीगल ऐक्शन लिया जाएगा। यह नोटिस सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा की तरफ से ऐडवोकेट कमलेश शर्मा ने भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म में डायरेक्टर ने रामायण का इस्लामीकरण किया है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

लेदर के कपड़ों में भगवान
बीते दिनों फिल्म आदिपुरुष का टीजर आया जिसे कई लोगों ने नापसंद किया। फिल्म में प्रभास राम और सैफ अली खान रावण की भूमिका निभा रहे हैं। सीता के रोल में कृति सैनन हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी ट्रोलिंग चल रही है। कुछ फिल्म के वीएफएक्स को नापसंद कर रहे हैं तो कई लोगों को रावण के रोल में सैफ का लुक पसंद नहीं आ रहा। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्व ब्राह्मण महासभा की तरफ से ओम राउत को लीगल नोटिस मिला है। इसमें लिखा है, फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरह से दिखाया गया है। हिंदू देवता लेदर के कपड़े पहने हैं और बुरी तरह से बोल रहे हैं। फिल्म में नीचे दर्जे की भाषा का इस्तेमाल हुआ है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। ये भी पढ़ें: 500 करोड़ में बनी आदिपुरुष टीजर से ही हो गई फ्लॉप?

हनुमान को बनाया मुगल
लिखा है कि रामायण हमारा इतिहास और हमारी आत्मा है। आदिपुरुष में भगवान हनुमान को मुगल के तौर पर दिखाया है। कौन सा हिंदू बिना मूंछों की दाढ़ी रखता है जैसी हनुमानजी ने रखी है। यह फिल्म भगवान राम, मां सीता, भगवान हनुमान और रामायण का पूरी तरह से इस्लामीकरण है। फिल्म में रावण का रोल करने वाले सैफ अली खान भी तैमूर या खिलजी जैसे लग रहे हैं। यह फिल्म भावनाएं भड़काकर खास वर्ग के बीच नफरत फैलाएगी। आपसे आग्रह किया जाता है कि लोगों की भावनाओं से न खेलें। जो किया उसके लिए सात दिन के अंदर जनता के सामने माफी मांगें, सारे डायलॉग्स और इलस्ट्रेशंस डिलीट करें वर्ना लीगल ऐक्शन लिया जाएगा। ये भी पढ़ें: आदिपुरुष टीजर की धज्जियां उड़ने पर आया डायरेक्टर ओम राउत का जवाब, बोले- मेरे हाथ में होता तो…

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...