10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअब सड़कों पर उतरेगी 5G-कनेक्टेड एंबुलेंस, सीधे डॉक्टर तक पहुंचेगा मरीज का...

अब सड़कों पर उतरेगी 5G-कनेक्टेड एंबुलेंस, सीधे डॉक्टर तक पहुंचेगा मरीज का हाल

Published on

नई दिल्ली

अब जल्द ही देश की सड़कों पर 5जी एंबुलेंस दौड़ती हुई नजर आएगी। 5जी एंबुलेंस आम एंबुलेंस से बिलकुल अलग होंगी। इसके आधुनिक फीचर्स मरीजों की जान बचाने में काफी मददगार होंगे। ये एंबुलेंस मरीज की पूरी जानकारी और उसकी स्थिती के बारे में डॉक्टरों तक पूरी जानकारी पहुंचाती रहेगी। इस अत्याधुनिक 5जी-कनेक्टेड एम्बुलेंस में हाईटेक उपकरण लगे होंगे। इसमें पेशेंट मॉनिटरिंग एप्लीकेशन्स और टेलीमेट्री उपकरण लगे होंगे। इससे मरीज की हेल्थ का रियलटाइम डेटा अस्पताल तक पहुंचता रहेगा। 5जी एंबुलेंस दिखने में कैसी होगी और लोगों को इसकी सुविधा कब से मिलने लगेगी, चलिए आपको बताते हैं।

एंबुलेंस में मिलेंगे ये फीचर्स
इस 5जी एंबुलेंस में ऑनबोर्ड कैमरा, कैमरा-आधारित हेडगियर और पैरामेडिक स्टाफ के लिए बॉडी कैम ये सब मिलेंगे। डॉक्टर अस्पताल में बैठे-बैठे एंबुलेंस में मरीज को लाइव देख सकेंगे। इस दौरान वो मरीज की कंडीशन के हिसाब से स्टॉफ को दिशा-निर्देश भी दे सकता है। ये एम्बुलेंस अस्पताल के एक इमरजेंसी वॉर्ड की तरह काम करेगी।

मरीज की स्थिती बिगड़ी तो संभाल सकेंगे डॉक्टर
डॉक्टर एंबुलेंस में मरीज को लाइव देखने के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसे संभाल भी सकेंगे। इस एंबुलेंस के अंदर पूरा आईसीयू का सेटअप होगा। डॉक्टर एंबुलेंस स्टॉफ को मरीज की स्थिती को देखकर क्या करना है ये बता भी सकते हैं।

इस तरह दिखेगी एंबुलेंस
इस एंबुलेंस में मॉनीटर लगे होंगे और इसमें एचडी कैमरे भी मौजूद होंगे। एंबुलेंस में लगे मॉनीटर के माध्यम से डॉक्टर से सीधे बातचीत की जा सकेगी। डॉक्टर स्टॉफ को गाइड कर सकेंगे, जिससे मरीज की जान आईसीयू में पहुंचाने तक बचाई जा सके। 5जी सेवा से हेल्थ के सेक्टर में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।

इस तरह शुरू होगी 5जी एंबुलेंस
5जी एंबुलेंस के लिए भारती एयरटेल ने अपोलो हॉस्पिटल्स और सिस्को के साथ साझेदारी की है। यह स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को बदल सकती है और आपातकालीन स्थितियों में लोगों की जान बचा सकती है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...