26.7 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedएक बार फिर सनी देओल ने फैंस को झिड़का, ये रवैया देख...

एक बार फिर सनी देओल ने फैंस को झिड़का, ये रवैया देख भड़के यूजर्स बोले- 3 दिन में ही टशन!

Published on

अब सनी देओल कहें या तारा सिंह, दोनों ही नामों के फैन्स दीवाने हैं। उनके चाहने वाले इतना प्यार करते हैं कि एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। उन्होंने ‘गदर 2’ से देशभर में जो माहौल बनाया है, वो वाकई काबिले तारीफ है। मूवी के रिलीज होने के पहले वह लोगों के बीच जा-जाकर हाथ जोड़ रहे थे। अपनी मूवी को प्रमोट कर रहे थे। लेकिन उसके पर्दे पर आने के बाद ही उनके तेवर एकदम बदल गए। पहले एयरपोर्ट पर एक फैन पर चिल्लाए थे। वहीं, अब वो कुछ महिलाओं के साथ अजीब तरह से पेश होते दिखाई दिए हैं।

11 अगस्त को सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा स्टार फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज हुई थी। उसी दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस वीडियो में सनी देओल टोपी लगाए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। अब लोगों ने तारा सिंह को साक्षात देखा तो वो खुद को रोक नहीं पाए। एक फैन ने एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। मगर उस पर सनी चिल्ला पड़े। दौड़कर आए फैन्स पर चीखते हुए सनी बोले थे- ले ना फोटो। उनके इस रवैये को देखने के बाद लोगों ने उन्हें घमंडी कहना शुरू कर दिया था।

महिलाओं के साथ सनी देओल का रवैया
अब एक और वीडियो सामने आया है, इसमें वीडियो में भी बॉडीगार्ड के साथ सनी देओल बाहर आ रहे हैं। कभी उन्हें कुछ किन्नर फोटो लेने के लिए पास जाने की कोशिश करती हैं। साथ ही उनको छूने भी लगती हैं, जिसके बाद उंगली दिखाते हुए सनी देओल उनसे दूर रहने के लिए कहते हैं। अब ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोगों ने छेंक लिया।

फैन्स का रिएक्शन
सनी देओल के ये तेवर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘ओह हो। तीन दिन में ही इतना टशन। एक शाहरुख-सलमान है जो मूवी हिट के बाद फैन्स के बीच में बोते हैं। टशन नहीं दिखाते।’ एक यूजर ने लिखा, ‘उस महिला को ऐसे नहीं छूना चाहिए था। कोई भी अनजान एकदम से टच करेगा तो शायग मेरा भी ऐसा ही रिएक्शन होगा।’ एक ने कहा, ‘इनकी फिल्म कैसे ब्लॉकबस्टर हुई यार। ये कैसे हैं, हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलता है लेकिन हाथ लगाया उस महिला ने तो दूर भाग गया। क्या है ये।’ एक ने लिखा, ‘हिंदी एक्टर्स इतने रूड क्यों होते हैं?’ एक ने कहा, ‘गरीब के साथ एक फोटो ले लेता तो क्या बिगड़ता।’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...