9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedएक लाख के बना दिए 18 लाख रुपये, इस सरकारी कंपनी के...

एक लाख के बना दिए 18 लाख रुपये, इस सरकारी कंपनी के शेयर ने दिया धांसू रिटर्न, निवेशक हुए मालामाल

Published on

नई दिल्ली

शेयर मार्केट में पिछले कुछ समय से मंदी का दौर देखने को मिल रहा है। इस मंदी के दौर में पीएसयू यानी सरकारी कंपनियों के शेयर भी अछूते नहीं रहे हैं। वहीं इनमें कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनके शेयर ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को जबर्दस्त रिटर्न दिया है। इन्होंने निवेश को दोगुने या तीन गुने से ज्यादा कर दिया है।

इन्हीं में एक कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) है। इस शेयर ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अब हम 5 साल की बात करें तो इतने समय में इसने निवेशकों के एक लाख रुपये को करीब 18 लाख रुपये में बदल दिया है। बात अगर एक साल के रिटर्न की करें तो इतने समय में भी इस शेयर ने निवेशकों को झोली भर दी है।

एक साल में दिया दोगुना रिटर्न
आरवीएनएल के शेयर की कीमत अभी 420.80 रुपये है। एक साल पहले इसकी कीमत 157.70 रुपये थी। अगर आपने एक साल पहले इसके एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज इनकी वैल्यू 2.67 लाख रुपये होती। यानी एक साल में आपको एक लाख रुपये के निवेश पर 1.67 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

ऐसे बन गए एक लाख के 18 लाख रुपये
इस शेयर ने 5 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। पांच साल पहले इसके शेयर की कीमत 23.65 रुपये थी। इसने इन 5 वर्षों में करीब 1680 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इसके एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज उन लाख रुपये की वैल्यू 17.80 लाख रुपये होती यानी करीब 18 लाख रुपये।

क्या करती है कंपनी?
आरवीएनएल एक सरकारी कंपनी है। यह कंपनी भारतीय रेलवे की इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म है। यह रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसमें डिजाइन से लेकर प्रोजेक्ट का अनुमान और कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट शामिल है। इसे ‘नवरत्न’ कंपनी का दर्जा मिला हुआ है। साल 2003 में इसे भारत सरकार की ओर से स्थापित किया गया था। इस कंपनी ने अब दूसरे देशों में भी रेल प्रोजेक्ट के लिए काम करना शुरू कर दिया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...