10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedऑस्कर नॉमिनेशन 2023: 'छेलो शो', 'कश्मीर फाइल्स' और 'कांतारा' चूकी, अब रेस...

ऑस्कर नॉमिनेशन 2023: ‘छेलो शो’, ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘कांतारा’ चूकी, अब रेस में 3 फिल्में, पढ़ें लिस्ट

Published on

95वें एकेडमी अवॉर्ड की फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। ऑस्कर 2023 में इस बार भारत की तरफ से तीन फिल्में हैं। हालांकि, ‘छेलो शो’, ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘कांतारा’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को झटका लगा है। ये सारी फिल्में ऑस्कर जीतने की रेस से बाहर हो गई हैं। आइये आपको बताते हैं कि फाइनल नॉमिनेशन में बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट मूवी तक, किस-किस को जगह मिली है।

ऑस्कर 2023 फाइनल नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट पढ़ने से पहले जान लीजिए कि भारत की कौन-कौन सी फिल्में बाहर हुई हैं। इसमें संजय लीला भांसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ शामिल है। विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ भी बाहर हो गई है। ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ की उम्मीद भी खत्म हो गई है। और आपको बता दें कि एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ को भी एक कैटेगरी में झटका मिला है।

‘द लास्ट फिल्म शो’ हुई बाहर
इंडिया की ऑफिशियल एंट्री Chhello Show (द लास्ट फिल्म शो) को बेस्ट फॉरेन फिल्म की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन ये फाइनल नॉमिनेशन में बाहर निकल गई। इसे Argentina, 1985 ने बीट किया है। इस फिल्म ने ‘आरआरआर’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में नॉन इंग्लिश लैंग्वेज कैटेगरी में बेस्ट पिक्चर के लिए भी हराया था।

भारत की ये फिल्में रेस से आउट
ऑस्कर की बात करें तो बेस्ट पिक्चर कैटेगरी से आरआरआर, लास्ट फिल्म शो, द कश्मीर फाइल्स, गंगूबाई काठियावाड़ी और कांतारा बाहर हो गई हैं। हालांकि, बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग में आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ नॉमिनेट है। वहीं, दो डॉक्युमेंट्री मूवी ‘द एलिफेंट विस्परर्स’ और ‘ऑल देट ब्रीद्स’ ने भी जगह बनाई है। कुल मिलाकर अब भारत से तीन फिल्में ऑस्कर जीतने की रेस में रह गई हैं। ऑस्कर अवॉर्ड शो का आयोजन 13 मार्च 2023 को होगा। इस दिन पता चलेगा कि इनमें से किन स्टार्स ने ऑस्कर में बाजी मारी है और कौन फाइनल तक पहुंचकर भी चूक गया।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...