10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedKBC में पहुंचा पानवाला, बोला- इतना कमाने में लग जाते 18 साल

KBC में पहुंचा पानवाला, बोला- इतना कमाने में लग जाते 18 साल

Published on

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में आने वाले हर कंटेस्टेंट की अलग जर्नी होती है. कुछ लोगों की कहानियां और स्ट्रगल ऐसे होते हैं जिसे सुन लोगों की आंखें नम हो जाती हैं. कई लोग आकर इंस्पायर कर जाते हैं. कौन बनेगा करोड़पति के अपकमिंग एपिसोड में एक पान की दुकान चलाने वाला हॉटसीट पर बैठेगा. पान वाले की मेहनत और गेम के प्रति पैशन को देख अमिताभ बच्चन भी इंप्रेस्ड हुए.

लोगों को पान खिलाकर उनके जीवन में मिठास लाने वाले द्वारकाजीत मंडले क्या अपने गेम से केबीसी के सुनहरे पन्नों पर अपना नाम लिख पाएंगे? इसका जवाब शो ऑनएयर होने के बाद ही मिल पाएगा. शो में आप द्वारकाजीत की जर्नी देखें इससे पहले उनके बारे में जरूरी बातें जान लेते हैं. केबीसी में हॉटसीट पर बैठे द्वारकाजीत मंडले महाराष्ट्र में पान की छोटी सी दुकान चलाते हैं. वो दिन के 200 रुपये ही कमा पाते हैं. द्वारकाजीत मंडले ने बताया कि केबीसी के पहले सवाल का जवाब उनकी 5 दिनों की कमाई के बराबर है. मालूम हो, केबीसी का पहला सवाल 1000 रुपये के लिए होता है.

द्वारकाजीत जीत पाएंगे 25 लाख?
आपको जानकर खुशी होगी कि एक पान रचने वाले ने कौन बनेगा करोड़पति में सपनों का इतिहास रच दिया है. द्वारकाजीत मंडले 12 लाख 50 हजार जीत गए हैं. कंटेस्टेंट के इतनी रकम जीतने पर अमिताभ बच्चन भी काफी खुश हुए. इस जीत पर अमिताभ ने द्वारकाजीत से कहा- आपको 18 साल लगते इतना कमाने में.

कंटेस्टेंट की जर्नी से लोग इंस्पायर
प्रोमो के मुताबिक, द्वारकाजीत मंडले 13वें सवाल पर पहुंच गए हैं. 13वां सवाल 25 लाख रुपये के लिए है. द्वारकाजीत 25 लाख के सवाल का जवाब दे पाएंगे या नहीं, इसका खुलासा शो ऑनएयर होने पर होगा. फैंस को ये एपिसोड देखने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है.द्वारकाजीत को केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन ने पान भी खिलाया. ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. लोगों को द्वारकाजीत मंडले की जर्नी इंस्पायर कर रही है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...