10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedआपदा में पाकिस्तान, सेलेब्स ने विदेश में उड़ाए करोड़ों! ट्रोल्स पर भड़कीं...

आपदा में पाकिस्तान, सेलेब्स ने विदेश में उड़ाए करोड़ों! ट्रोल्स पर भड़कीं माहिरा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तानी सेलेब्स इन दिनों खुद की ही इंडस्ट्री में नफरतों का दौर झेल रहे हैं. इसकी वजह है पाकिस्तान के कई इलाकों में आई बाढ़. पानी का बहाव कई लोगों के घर तक उजाड़ गया. इस बाढ़ की वजह से कई फोल्क आर्टिस्ट भी बेघर हो चुके हैं. इसी बीच पाकिस्तान के कई बड़े आर्टिस्ट टोरंटो में अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनते नजर आए. ऐसे में सोशल मीडिया पर इन सेलेब्स को खूब खरी-खोटी सुनाई गई. इस पर अब माहिरा खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सभी ट्रोल्स को जवाब दिया है.

माहिरा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी माहिरा खान पाकिस्तान की बड़ी हस्तियों में शुमार की जाती हैं. माहिरा ने भी अवॉर्ड शो में हिस्सा लिया था. उन्हें भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तानी सेलेब्स को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाए, अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने पर निशाना बनाया गया था. हालांकि कुछ सेलेब्स ने ये क्लैरिफाई किया है कि टोरंटो में हुए हम अवॉर्ड्स के ऑर्गेनाइजर्स पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे. शो की कमाई का कुछ हिस्सा पीड़ितों की मदद के लिए दिया जाएगा.

लेकिन सेलेब्स की इन बातों का भी मजाक बनाया गया. राफिया जकारिया ने माहिरा को ट्रोल करते हुए कहा- मुझे विश्वास है कि ये अपनी चारों ड्रेस बाढ़ पीड़ितों को दान करेंगीं और सब ठीक हो जाएगा. इस पूरी ट्रोलिंग कन्ट्रोवर्सी पर माहिरा खान ने जवाब दिया है. माहिरा ने कहा कि एक सेलेब कुछ भी कर ले उसे लोगों के तानों का निशाना बनना ही पड़ता है. अगर वो चैरिटी करते फोटो शेयर करेंगी तो दिखावा कहेंगे. नहीं पोस्ट करेंगी तो मदद ना करने का इल्जाम लगेगा.

चैरिटी करो तो बुरा ना करो तो…
माहिरा ने ट्विटर पर लिखा- ‘हमारे लिए कभी कुछ भी करना ठीक नहीं रहता है. हम मतलब आपके देश के कलाकार हैं. मैंने किया है और अपने हिस्से का करती रहूंगी. अगर ये आपको खुशी देता है, तो मैं अगली बार से मदद करते हुए तस्वीरें ले लूंगी. ओह, लेकिन तब आपको ये अच्छा नहीं लगेगा कि मैं दान करते हुए फोटोज ले रही हूं. शो ऑफ लगेगा. इस तरह की कड़वी बातें कभी खत्म नहीं होंगी. तो आप अपना काम करिये, मुझे जो करना है मैं करूंगी.’

माहिरा खान ने दिया ट्रोल्स को जवाब
माहिरा के इस ट्वीट के बाद कई पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज ने उन्हें समर्थन दिया. वहीं कई लोगों ने भी उनकी बात से सहमति जताई. यूजर्स ने माहिरा को सपोर्ट करते हुए कहा कि- वो भी आर्टिंस्ट हैं, और अपना काम कर रहे थे. वहीं कई लोगों ने बताया कि कैसे इस तरह के इवेंट्स आपदा के वक्त मदद करने में काम आते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो, माहिरा फिलहाल अपनी अगली फिल्म द लेजेंड ऑफ मौला जट के प्रमोशन में जुटी हैं. ये फिल्म पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में माहिरा के साथ फवाद खान, हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक हैं. माहिरा फवाद के साथ ही एक और फिल्म नीलोफर कर रही हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...