16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedमुझसे नहीं पति से हाथ मिलाते हैं लोग... शार्क टैंक जज विनीता...

मुझसे नहीं पति से हाथ मिलाते हैं लोग… शार्क टैंक जज विनीता सिंह का बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली

शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप पर आधारित इस रियलिटी शो का पहला सीजन काफी फेमस हुआ था। सोनी टीवी पर सीजन-2 का प्रसारण 2 जनवरी से होने जा रहा है। इस रियलिटी शो की एक जज विनीता सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ हैं। विनीता सिंह ने कहा कि अपनी स्टार्टअप जर्नी के दौरान उन्हें लिंगभेद का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार एक निवेशक ने उनकी कंपनी को फंड देने से इनकार कर दिया था, जब तक कि उनके पति कंपनी में शामिल नहीं हो गए। बॉम्बे शेविंग कंपनी के सीईओ शांतनु देशपांडे के साथ उनके यूट्यूब चैट शो द बार्बरशॉप विद शांतनु के साथ बातचीत में विनीता ने यह खुलासा किया

मुझसे हाथ मिलाने में कतराते हैं लोग
लैंगिक पक्षपात पर सिंह ने कहा कि वह अब भी कभी-कभार इसका सामना करती हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी भी कई बार ऐसा होता है कि कुछ वेंचर कैपिटलिस्ट मेरे पति से हाथ मिलाते हैं, लेकिन मुझसे नहीं। वे न तो मुझसे आंख मिलाते हैं और न ही मुझसे कोई सवाल पूछते हैं। लेकिन मैं उनसे गर्मजोशी से हाथ मिलाती हूं, आंख में देखती हूं और सवाल पूछती हूं।’

इन्वेस्टर ने सिर्फ इसलिए फंडिंग से कर दिया मना
विनीता सिंह ने कहा, ‘हमारी स्टार्टअप जर्नी की शुरुआत में हम फंडिंग के लिए बहुत बेताब थे … कौशिक (पति) और मेरे लिए साल 2018-19 तक फंडिंग जुटाना बहुत कठिन था।’ विनीता सिंह के पति कौशिक मुखर्जी शुगर कॉस्मेटिक्स के को-फाउंडर और सीओओ हैं। सिंह ने कहा, ‘2012-13 में कौशिक मैक्किंजे के साथ थे। इस समय एक निवेशक का कहना था कि हम सोलो वुमन फाउंडर वाले स्टार्टअप में निवेश नहीं करते हैं। जब तक कि कौशिक मैक्किंजे को छोड़कर फुल टाइम के लिए स्टार्टअप में शामिल नहीं हो जाते, हम आपको चेक नहीं दे सकते।’

सभी महिलाओं के बारे में बना ली एक राय
शुगर कॉस्मेटिक्स के बॉस ने कहा, ‘जब निवेशक से उसके इस फैसले के पीछे का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि उसने एक बार एक महिला फाउंडर की कंपनी में निवेश किया था, जो नहीं चल पाई, क्योंकि महिला ने परिवार होने के बाद अपने बिजनस पर ध्यान नहीं दिया।’ सिंह ने कहा, ‘मैंने मेरे मन में सोचा कि वाह! सिर्फ एक सेंपल पर इन्होंने सभी महिलाओं को एक रंग में रंग दिया। कह रहे थे कि वे कभी वुमन फाउंडर्स वाले स्टार्टअप में पैसा नहीं लगाएंगे और वे ऐसा खुल कर बोल रहे थे।’ शार्क टैंक इंडिया की जज ने बताया कि उन्होंने उस निवेशक से ज्यादा बहस नहीं करने की ठानी, क्योंकि उन्हें फंडिंग की सख्त जरूरत थी। उन्होंने अपने पति से जल्द से जल्द स्टार्टअप जॉइन करने के लिए कहा, ताकि सौदा हो सके।

Latest articles

सांसद आलोक शर्मा की पहल: सीहोर में होगा इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव

सीहोर। स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।...

बीएचईएल की हैवू-बीएमएस यूनियन के नाम पर काटी जा रही हैं रसीदें, कोषाध्यक्ष ने जारी की चेतावनी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की प्रमुख श्रमिक यूनियन 'हेवू-भारतीय मजदूर संघ'...

अवधपुरी को 3.36 करोड़ की सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4-लेन सीसी सड़क का भूमिपूजन

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र के रहवासियों के लिए विकास की एक नई राह खुलने जा...

बीएचईएल कारखाने में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, 23 मई तक का समय

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...