9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedईपीएफओ में बड़े बदलाव का प्‍लान, ज्‍यादा बचत की चाहत होगी पूरी,...

ईपीएफओ में बड़े बदलाव का प्‍लान, ज्‍यादा बचत की चाहत होगी पूरी, क्‍या है सरकार की मंशा

Published on

नई दिल्‍ली

केंद्र सरकार कर्मचारियों को राहत देने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही वॉलेंट्री प्रोविडेंट फंड (वीपीएफ) में टैक्स-फ्री ब्याज के साथ कॉन्ट्रिब्‍यूशन की सीमा को बढ़ा सकती है। अभी यह सीमा 2.5 लाख रुपये है। इस सीमा से ज्‍यादा के निवेश पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है। श्रम और रोजगार मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय से चर्चा की जा सकती है।

इस फैसले का मकसद मध्यम वर्ग के लोगों को ईपीएफओ के जरिए ज्‍यादा बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे उन्हें अच्छा रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद मिलेगी। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में स्वैच्छिक योगदान पर 2.5 लाख रुपये की सीमा तय की गई थी। इस सीमा से ज्‍यादा मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगाया जाता है।

सरकार ने क्‍यों तय की थी सीमा?
इससे पहले, ज्‍यादा कमाई करने वाले लोग इस सुविधा का इस्तेमाल करके बैंक या फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्‍यादा टैक्स-फ्री ब्याज कमा रहे थे। सरकार ने इसे रोकने के लिए ये कदम उठाया था। आमतौर पर, वीपीएफ को टैक्स के मामले में पूरी तरह से छूट प्राप्त है। इसका मतलब है कि योगदान, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि, तीनों ही टैक्स-फ्री होते हैं।

ईपीएफओ वित्त वर्ष 1977-78 से 8% से ज्‍यादा ब्याज दे रहा है। वित्त वर्ष 1989-90 में यह 12% के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था और वित्त वर्ष 2000 तक 11 साल तक इसी स्तर पर बना रहा। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.10%, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15% और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.25% थी।

VPF में क‍ितना कर सकते हैं कॉन्ट्रिब्यूशन
मौजूदा कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम के तहत पीएफ खाते में वीपीएफ योगदान की कोई सीमा नहीं है। यह मूल वेतन और महंगाई भत्ते के 100% तक हो सकता है। सरकार ने ज्‍यादा कमाई करने वालों की ओर से इसके दुरुपयोग को रोकने की कोशिश की थी। इसके लिए उसने टैक्स-फ्री ब्याज आय को प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये के स्वैच्छिक योगदान तक सीमित कर दिया था। ईपीएफओ में औसतन 7 करोड़ मासिक कॉन्ट्रिब्‍यूटर हैं। 75 लाख से अधिक पेंशनर है। उसका 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फंड है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...