25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedपीएम मोदी ने यशोभूमि एक्सपो में किया बड़ा ऐलान, बिना गारंटी मिलेगा...

पीएम मोदी ने यशोभूमि एक्सपो में किया बड़ा ऐलान, बिना गारंटी मिलेगा 3 लाख रुपये तक का लोन

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) के पहले फेज का रविवार को उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ भी लॉन्च की। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर विश्वकर्मा सार्थियों को ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी और टूल्स का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अब आपकी मार्केटिंग सरकार भी करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूरे देश के लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना की आज से शुरुआत की गई है। यह शिल्पकारों और कलाकारों के लिए आशा की किरण के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि इन विश्वकर्मा साथियों को पहचाना जाए और उन्हें सपोर्ट किया जाए।

मोदी देता है आपकी गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि उनका आग्रह है कि यह टूल्स मेड इन इंडिया ही होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं, तो शुरुआती पूंजी की दिक्कत न आए सरकार ने इसका भी ख्याल रखा है। इस योजना के तहत विश्वकर्मा साथियों को बिना गारंटी मांगे 3 लाख रुपये तक का कर्ज मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि जब बैंक आपसे गारंटी नहीं मांगती है तो आपकी गारंटी मोदी देता है।

ब्याज की चिंता नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस लोन का ब्याज काफी कम रहे। कहा कि सरकार ने ये प्रावधान किया है कि पहली बार में जब आपकी ट्रेनिंग हो गई, आपने नए टूल ले लिए तो पहली बार आपको एक लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। बताया कि जब आप ये चुका देंगे जिससे पता चलेगा कि काम हो रहा है। इसके बाद आपको 2 लाख रुपये का लोन और उपलब्ध होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार विश्वकर्मा साथियों का सामर्थ्य और समृद्धि बढ़ाने के लिए सहयोगी बनकर सामने आई है। इस योजना में 18 अलग-अलग तरह के काम करने वाले विश्वकर्मा सार्थियों पर फोकस किया गया है।

Latest articles

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...