19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorized'पूजा' मालविका राज ने की तुर्की में सगाई, इनके मंगेतर को फॉलो...

‘पूजा’ मालविका राज ने की तुर्की में सगाई, इनके मंगेतर को फॉलो करते हैं कार्तिक आर्यन

Published on

‘कभी खुशी कभी गम’ एक्ट्रेस मालविका राज, जिन्होंने फिल्म में छोटी पूजा का किरदार निभाया था। वह चर्चा में हैं। क्योंकि उन्होंने तुर्की में बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने इस इंटीमेट इंगेजमेंट सेरेमी की फोटोज की हैं। इनमें दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं। फोटोज में प्रणव घुटनों पर बैठकर एक्ट्रेस को प्रपोज करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही चारों तरफ हॉट एयर बलून भी नजर आ रहे हैं।

मालविका राज ने तस्वीरें शेयर करते हुए प्रणव से अपने प्यार का इजहार किया है और उनके लिए चंद खूबसूरत लाइन्स लिखी हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान सफेद रंग का गाउन पहन रखा है पहली फोटो में प्रणव उन्हें माथे पर चूमते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी में वो घुटने पर बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं, एक दीवार है, जिस पर लिखा है- मुझसे शादी करोगी? इसके अलावा एक और फोटो है, जहां उन्होंने मालविका को बाहों में थामा हुआ है।

सूरज पंचोली और तनीषा मुखर्जी ने दी बधाई
मालविका राज के इस खूबसूरत पल पर फैन्स ने भी बधाई दी है। निशांत भट्ट ने बधाई दी। पूजा बत्रा ने लिखा कि वह इन दोनों के लिए बेहद खुश हैं। शर्ली सेतिया ने भी तारीफ करते हुए बधाई दी। सूरज पंचोली ने भी लिखा कि फाइनली ये हो ही गया। भाग्यश्री और तनिषा मुखर्जी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, फैन्स ने भी भर-भरकर एक्ट्रेस के इस खुशी के मौके पर प्यार लुटाया है।

कौन हैं मालविका राज के मंगेतर?
मालविका राज ने करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में छोटी पू की भूमिका निभाई थी। उन्होंने डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिनजिन डेन्जोंगपा स्टारर फिल्म Squad से डेब्यू किया था। 29 साल की उम्र में उन्होंने अब अपनी लाइफ का पार्टनर चुन लिया है। उन्होंने एक बार बताया था कि उनको रोल्स मिल रहे थे लेकिन उनकी फैमिली चाहती थी कि वह पढ़ाई पर फोकस करें। क्योंकि वह पढ़ाई में थोड़ी ढीली थीं। ऐसे में अगर वो ब्रिलियंट स्टूडेंट होतीं, तो शायद उनके पेरेंट्स एक्टिंग के लिए भी परमिशन दे देते। बता दें कि प्रवण बग्गा पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। इंस्टाग्राम पर ये एक्टिव हैं और उनके 2390 फॉलोवर्स हैं। इन्हें कार्तिक आर्यन तक फॉलो करते हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...