10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअयोध्या में प्रभास की आदिपुरुष का धमाकेदार टीजर रिलीज, 'रावण' बने सैफ...

अयोध्या में प्रभास की आदिपुरुष का धमाकेदार टीजर रिलीज, ‘रावण’ बने सैफ के लुक ने किया इंप्रेस

Published on

पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में है। बाहुबली के बाद दुनियाभर में मशहूर होने वाले प्रभास अब ‘आदिपुरुष’ को सुपरहिट करवाने की तैयारी में जुट चुके हैं। नवरात्रि के मौके और 2 अक्टूबर को ‘आदिपुरुष’ का ग्रैंड इवेंट आयोजित हुआ। राम नगरी अयोध्या में 50 फीट लंबा पोस्टर और ‘आदिपुरुष’ का टीजर लॉन्च हुआ। इसकी धूम सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं इसका टीजर।

श्रीराम की नगरी अयोध्या में सरयू नदी के तट पर मेकर्स ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर प्रभास और कृति सेनन भी पहुंचे। साथ ही मीडिया से रूबरू हुए। ‘आदिपुरुष’ का फर्स्ट लुक पहले ही मेकर्स ने दिखा दिया था मगर इस बार का धमाकेदार टीजर का सरप्राइज दिया है। प्रभास का शानदार अवतार भी काफी आकर्षक है।

5 भाषाओं में रिलीज हुआ आदिपुरुष का टीजर
‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने भव्य तैयारियां की है। सरयू नदी के बीचो बीच खास पोस्टर लॉन्च किया गया। इस दौरान पानी से पोस्टर निकलता हुआ ऊपर आया और फिर आदिपुरुष का धमाकेदार अवतार देखने को मिला। टीजर को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है।

रावण बने सैफ अली खान ने किया इंप्रेस
आदिपुरुष में श्रीराम का अवतार प्रभास तो सीता मैया का रोल कृति सेनन निभा रही हैं। इस टीजर में पहली बार मेकर्स ने सैफ अली खान का लुक भी दिखाया है। सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं और उनका ये लुक काफी इंप्रेस करता है।

तगड़ी सुरक्षा
‘आदिपुरुष’ के टीजर लॉन्च में करीब 10 हजार दर्शकों के पहुंचने के कयास भी लगाए गए हैं। इतने बड़े कार्यक्रम के मद्दे नजर 250 से भी ज्यादा सुरक्षाकर्मी और 200 बाउंसर तैनात हैं। ‘आदिपुरुष’ का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है जिन्हें हाल में ही तान्हाजी के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये फिल्म 12 जनवरी 2023 के लिए शेड्यूल है, जिसे निर्देशक ने बड़े पैमाने पर बनाया है जिसका बजट बाहुबली से भी ज्यादा बताया जा रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...