10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedप्रियंका और टीना ने शालीन को किया बुली तो बचाव में उतरीं...

प्रियंका और टीना ने शालीन को किया बुली तो बचाव में उतरीं एक्स-वाइफ दलजीत कौर, किया यह

Published on

‘बिग बॉस 16’ के हाल ही के एपिसोड में शालीन भनोट के साथ जो हुआ, उसे देखकर न सिर्फ दर्शक दुखी हो गए, बल्कि एक्टर की एक्स-वाइफ दलजीत कौर का भी दिल टूट गया। जिस तरह से प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता ने शालीन को बुली किया, उसे देख लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। वो सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेसेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बीच दलजीत कौर ने शालीन को स्ट्रॉन्ग रहने और हिम्मत रखने की सलाह देते हुए पोस्ट लिखा है।

मालूम हो कि Shalin Bhanot और Daljiet Kaur का 2009 में तलाक हो गया था और उनका एक बेटा जेडन भी है। दोनों की शादी बहुत कड़वाहट भरे फेज़ में जाकर खत्म हुई थी। उसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। स्थिति ऐसी बन गई थी कि अगर शालीन कभी पब्लिकली दलजीत या बेटे जेडन के बारे में बात करते तो दलजीत को बुरा लग जाता। ‘बिग बॉस 16’ के एक एपिसोड में जब शालीन भनोट ने बेटे जेडन की कसम खाई तो दलजीत भड़क गई थीं। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में एक्स-हस्बैंड शालीन पर गुस्सा निकाला था।

प्रियंका-टीना से परेशान होकर रोने लगे शालीन
लेकिन ‘बिग बॉस 16’ के 23 जनवरी के एपिसोड में प्रियंका और टीना ने शालीन भनोट के साथ जैसा बर्ताव किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। प्रियंका और टीना ने शालीन को बुली करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। वह जहां भी जाते, प्रियंका और टीना वहां जाकर शालीन को बुली करतीं और फिर ठहाके लगाकर हंसतीं। सुम्बुल तौकीर खान, अर्चना गौतम और निमृत भी शालीन को इग्नोर करती दिखीं। इस बर्ताव से तंग आकर शालीन टूट गए और रो पड़े। शालीन की ऐसी हालत दलजीत भी नहीं देख पाईं।

दलजीत का शालीन के लिए पोस्ट- हिम्मत रखो
दलजीत कौर ने बेटे जेडन के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और लिखा, ‘बिग बॉस के खत्म होने में बस कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। शालीन मैं तुम्हें बहुत शुभकामनाएं देती हूं। शांत रहो, धीरज रखो और स्ट्रॉन्ग रहो।’

प्रियंका और टीना पर भड़के यूजर्स- शर्म आनी चाहिए
एक तरफ जहां यूजर्स प्रियंका और टीना के इस बर्ताव पर बुरी तरह गुस्सा निकाल रहे हैं, वहीं एमसी स्टैन और शिव ठाकरे की तारीफ भी कर रहे हैं। जब सबने शालीन का साथ छोड़ दिया, तब स्टैन और शिव ने उनका हाथ थामा और सपोर्ट किया।लेकिन यूजर्स ने प्रियंका और टीना की तगड़ी क्लास लगा दी है। किसी ने कहा कि प्रियंका अगली साजिद थान हैं तो किसी ने इसे बहुत ही शर्मनाक हरकत बताया।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...