6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedPriyanka Chopra Birthday: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का आज 43वां जन्मदिन बरेली से...

Priyanka Chopra Birthday: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का आज 43वां जन्मदिन बरेली से हॉलीवुड तक का शानदार सफ़र, जानें कैसे बनीं ‘देसी गर्ल’ से ‘वर्ल्ड स्टार’

Published on

ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा आज 18 जुलाई को अपना 43वाँ जन्मदिन मना रही हैं. उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बरेली से निकलकर प्रियंका ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है. शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि उनके सपनों की उड़ान इतनी ऊँची होगी, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें उस मुकाम पर पहुँचाया है जहाँ पहुँचने का सपना लगभग हर कोई देखता है. यह सच है कि बरेली से निकलकर हॉलीवुड में नाम कमाना उनके लिए आसान नहीं था. आइए, आज उनके जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा के रोलर-कोस्टर जीवन पर एक नज़र डालते हैं.

मिस वर्ल्ड जीतने के बाद मिली पहचान

प्रियंका चोपड़ा ने सबसे पहले दुनिया की नज़रों में अपनी जगह तब बनाई, जब उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता. उस समय वह सिर्फ़ 17 साल की थीं. मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्हें चारों तरफ़ से तारीफ़ें मिल रही थीं, लेकिन उनके अपने शहर ने उनका स्वागत नहीं किया. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिस वर्ल्ड जीतने के बाद उन्हें बरेली आने से भी मना कर दिया गया था. हालाँकि, अपनी कड़ी मेहनत और माँ मधु चोपड़ा के सहयोग से प्रियंका ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया.

इस फ़िल्म ने रातों-रात दिलाई लोकप्रियता

मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में ऑफर मिलने लगे. यहीं से उनके फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत हुई. प्रियंका ने सबसे पहले फ़िल्म ‘द हीरो-लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा. इस फ़िल्म में उन्हें दूसरा लीड रोल मिला था, जबकि प्रीति ज़िंटा और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में थे. प्रियंका को लीड फ़िल्म ‘अंदाज़’ मिली जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नज़र आईं. इस फ़िल्म से उन्हें रातों-रात लोकप्रियता मिली.

हिट फ़िल्मों से प्रियंका चोपड़ा ने लगाई हैट्रिक

अपनी डेब्यू फ़िल्म के बाद, प्रियंका चोपड़ा ने ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘ऐतराज़’ जैसी फ़िल्में कीं जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इसके बाद, अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘कृष’, ‘फैशन’, ‘अंजाना अंजानी’, ‘डॉन’, ‘दोस्ताना’, ‘कमीने’, ‘मैरी कॉम’, ‘बर्फी’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई फ़िल्मों ने प्रियंका चोपड़ा को नाम, शोहरत और स्टारडम दिया.

यह भी पढ़िए: एमपी नगर जैसे पॉश इलाके में घंस गया रोड, शुक्र है हादसा नहीं हुआ

ऐसे बनीं प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार

अंतर्राष्ट्रीय म्यूज़िक एल्बम ‘इन माय सिटी’ के बाद, प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में पहला ब्रेक अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ से मिला. यह शो साल 2015 में टेलीकास्ट हुआ था, जिसने प्रियंका को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाई. इतना ही नहीं, अभिनेत्री एक अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ में मुख्य भूमिका निभाने वाली पहली साउथ एशियन महिला भी बनीं. यहीं से प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई. दिसंबर 2018 में निक जोनास से शादी करने के बाद, प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में शिफ्ट हो चुकी हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...