13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedप्रियंका की गिरी रैंकिंग, शिव को दोस्त एमसी स्टैन ने दिया झटका!...

प्रियंका की गिरी रैंकिंग, शिव को दोस्त एमसी स्टैन ने दिया झटका! कौन दिल पर कर रहा है राज?

Published on

फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 16वां सीजन खूब धमाल मचा रहा है। इसने टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस के सबसे हिट, 13वें सीजन को भी टक्कर दे डाली। BB 16 के हर एक कंटेस्टेंट्स ने शो में अपनी छाप छोड़ी। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले महीने इसका फिनाले है और सभी सदस्यों ने विनर बनने के लिए अपनी कमर कस ली है। इनमें से कौन इस समय दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है, इसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। इस हफ्ते की पॉप्युलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी की रेटिंग गिर गई है। शिव ठाकरे को उनके ही दोस्त एमसी स्टैन से फटका पड़ा। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किसने अपनी जगह बनाई है।

एमसी स्टैन ने सबको पछाड़ा
Bigg Boss 16 की इस लिस्ट को जारी करने वाले ऑरमैक्स ने 14 से 20 जनवरी 2023 तक के आंकड़ों के हिसाब से इस सूची को जारी किया है। इस हफ्ते एमसी स्टैन ने बाजी मारते हुए पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जबकि शिव ठाकरे की भी रैंकिंग गिरी है, क्योंकि उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी ने भी पछाड़ दिया है।

1. एमसी स्टैन
इस हफ्ते के पॉप्युलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में पहला नंबर हासिल करने वाले एमसी स्टैन कई हफ्तों तक शो से जाने की बात करते रहे। उन्होंने बार-बार कहा कि उनका मन नहीं लग रहा है, लेकिन उन्हें फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला। जब नए साल पर घर के अंदर उनका लाइव कॉन्सर्ट हुआ तो एमसी स्टैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद से ही वो शो में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उनके वन लाइनर्स बहुत फेमस हैं और उनकी भाषा को भी काफी पसंद किया जाता है। इसका नतीजा ये है कि वो इस हफ्ते दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

2. प्रियंका चाहर चौधरी
भले ही शो में प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस और सलमान खान ने खूब फटकारा हो, लेकिन बाहर की दुनिया की बात करें तो उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इस बार वो एमसी स्टैन से पिछड़ गई हैं।

3. शिव ठाकरे
बिग बॉस मराठी सीजन 2 जीत चुके शिव ठाकरे। इनसे लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। उन्हें काफी स्ट्रॉन्ग माना जा रहा है। जिस तरह से वो अपने दोस्तों अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन का साथ देते आए हैं, उसे भी काफी पसंद किया गया। हालांकि, रैंकिंग लिस्ट की बात करें तो वो पीछे जाते दिखाई दे रहे हैं। इस बार वो तीसरे नंबर पर हैं।

4. अर्चना गौतम
अर्चना गौतम भी इस बार टॉप 5 पॉप्युलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। वो चौथे नंबर पर हैं। अर्चना के गेम की बात करें तो शुरुआती हफ्तों में उन्हें काफी पसंद किया गया। उनके डायलॉग्स भी खूब फेमस हुए, लेकिन कुछ दिनों बाद वो रास्ता भटक गईं और दर्शकों को इरिटेटिंग लगने लगी थीं। हालांकि, अब इस रैंकिंग लिस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वो फिर से दर्शकों की नजरों में चढ़ गई हैं।

5. टीना दत्ता
टीना दत्ता, जोकि कम वोट मिलने की वजह से एक बार शो से बाहर जाकर वापस आ चुकी हैं, वो इस बार रैंकिंग लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। भले ही वो खुलकर अपना गेम नहीं खेलती हैं, लेकिन कुछ ना कुछ करके वो चर्चा में जरूर रहती है। यही वजह है कि वो भी इस लिस्ट में हैं।

कौन नहीं बना पाया जगह?
इस लिस्ट में चार कंटेस्टेंट्स अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। इनमें निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा और सुम्बुल तौकीर खान शामिल हैं। सौंदर्या को लेकर कहा जा रहा है कि वो इस शनिवार का वार में एविक्ट हो जाएंगी। वहीं, निमृत की बात करें तो वो इस हफ्ते कैप्टन हैं और अगर वो अपनी कैप्टेंसी बरकरार रखती हैं तो उन्हें फिनाले वीक का टिकट मिल जाएगा।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...