9 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedराजकुमार ने जाह्ववी से खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, एक्ट्रेस ने कमाया तगड़ा प्रॉफिट

राजकुमार ने जाह्ववी से खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, एक्ट्रेस ने कमाया तगड़ा प्रॉफिट

Published on

राजकुमार राव बॉलीवुड के उन स्टार्स में हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर कामयाबी की नई कहानी लिखी है. राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय करके अपनी खास जगह बना ली है. आज उनकी जिंदगी में वो लम्हा भी आ चुका है, जब उन्होंने मुंबई में अपना आशियाना ले लिया है. हां, सही समझा आपने. राजकुमार ने मुंबई में अपना सपनों का घर ले लिया है.

राजकुमार राव ने खरीदा अपार्टमेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट लिया है. खबर ये भी है कि राजकुमार राव ने ये लग्जरी अपार्टमेंट जाह्नवी कपूर से खरीदा है. कहा जा रहा है कि मुंबई के जुहू स्थित इस अपार्टमेंट को जाह्नवी कपूर ने राजकुमार राव को 44 करोड़ रुपये में बेचा है. 3456 स्क्वायर फीट में फैले हुए इस फ्लैट की कीमत करीब 1.27 लाख प्रति स्क्वायर फीट बताई जा रही है.

जाह्नवी ने कितने में खरीदा था घर
दिसंबर 2020 में जाह्नवी कपूर ने 39 करोड़ रुपये देकर मुंबई में शानदार अपार्टमेंट लिया था. कम उम्र में इतना महंगा फ्लैट खरीद कर जाह्नवी सुर्खियों में भी आ गई थीं. वहीं अब उन्होंने ये अपार्टमेंट राजकुमार राव और पत्रलेखा को बेच दिया है. खबर सामने आने के बाद हर कोई एक्टर के खूबसूरत अपार्टमेंट की झलक देखने को बेताब दिख रहा है.

बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और पत्रलेखा के बीच घर को लेकर हुई ये डील 31 मार्च को फाइनल हुई थी. पर रजिस्ट्री 21 जुलाई 2022 को हुई है. राजकुमार राव ने इसके लिये 2.19 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी भी अदा कर दी है. वहीं जब जाह्नवी ने ये घर लिया था, तो उन्होंने इसके लिये 78 लाख रुपये दिये थे.राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘भीड़’, ‘सेकेंड इनिंग’, ‘गन्स एंड गुलाब्स’, श्रीकांत भोला की बायोपिक और ‘स्वागत है’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा को नये घर की बधाई.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...