9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized'आदिपुरुष' के राम ने किया रावण दहन, धनुष-बाण संग प्रभास की फोटो...

‘आदिपुरुष’ के राम ने किया रावण दहन, धनुष-बाण संग प्रभास की फोटो वायरल

Published on

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है. पहले तो फिल्म में दिखाए जाने वाले VFX को लेकर दर्शकों ने आवाज उठाई. ज्यादातर फैन्स को यह पसंद नहीं आया. इसके बाद सैफ अली खान के रावण लुक को लेकर लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए. फिल्म को बैन करने की भी मांग तेजी से उठ रही है. साथ ही इसके बायकॉट करने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चल रहा है.

रामलीला में आए प्रभास
अब बुधवार को दिल्ली में लाल किले पर लव कुश रामलीला का आयोजन किया गया. इस दौरान मंच की स्क्रीन से इस फिल्म का टीजर दिखाया गया. इस दौरान प्रभास भी मौजूद रहे. हाथ में धनुष उठाए प्रभास स्टेज पर चलते नजर आए. इसके बाद उन्होंने तीर छोड़कर रावण में आग लगाई. वहां मौजूद सारी जनता ने इस मोमेंट का आनंद लिया.

प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने के लिए सूचना प्रसारण सचिव को पत्र लिखा है. हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि विदेशी फंडिंग से भगवान श्री राम की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. पैसे कमाने के लिए हमारे धर्म ग्रंथ रामायण से छेड़छाड़ करना गलत है. आधुनिकता के नाम पर रामायण को गेम के रूप में प्रसारित करना गलत. इससे हिंदू की भावना आहत होगी इसलिए इस फिल्म पर रोक लगाई जाए.

‘रामायण’ की सीता ने किया फिल्म के टीजर पर रिएक्ट
दीपिका चिखलिया ने कहा, “मैंने आदिपुरुष का बिल्कुल टीजर देखा है. और मुझे लगता है कि रामायण की कहानी जो सच्चाई की कहानी है और सात्विक्ता की कहानी है. मुझे रामायण को VFX से जोड़ना सही नहीं लगा. यह मेरा पर्सनल टेक है. लोग बात कर रहे हैं कि किस तरह फिल्म में हनुमान जी ने लेदर पहना है और टीजर में मुझे इतना साफ कुछ नजर नहीं आया. अगर ऐसा है तो मुझे लगता है कि वाल्मिकी जी और तुलसी जी ने जिस सच्चाई के साथ कहानी ग्रंथ को लिखा है, उससे छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए. मुझे लगता है उसको हमें मेनटन करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश की धरोहर है.”

लक्ष्मण ने कही ये बात
टीवी के एतिहासिक किरदार ‘रामायण’ के लक्ष्मण उर्फ सुनील लाहिड़ी ने फिल्म के टीजर पर रिएक्ट किया है. उनका कहना है कि बीते दिनों नवरात्र के सिलसिले में मैं, दीपिका और अरुण गोविल जी एक इवेंट में मिले थे. उसी दौरान ही मीडिया से लगातार कॉल्स आ रहे थे. लोग यही सवाल कर रहे हैं कि आदिपुरुष हमें कैसी लगी, उस वक्त तो टीजर नहीं देखा था. अब देख चुका हूं, तो जवाब दे सकता हूं. मैं यही कहूंगा कि टीजर के आधार पर किसी भी तरह का जजमेंट बनाना, सही नहीं होगा. उस टीजर को देखकर मैंने यही महसूस किया है कि हर मेकर्स की अपनी राय होती है, उनका अपना नजरिया होता है. क्योंकि हमारे पास राम की कोई तस्वीर तो है नहीं, हां अगर राम या रावण की कोई तस्वीर का रेफ्रेंस हमारे पास होता, तो शायद उसके आधार पर कुछ कहा जा सकता था. देखें राम के लुक पर कोई कॉपीराइट तो नहीं है, इसलिए एक्स्पेरिमेंट किया जा सकता है. राइटर के जेहन में जिस तरह की कहानी होती है, वह उसी के अनुरूप किरदार को ढालता है. रावण और राम को लेकर लोगों की अपनी धारणाएं रही हैं.”

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...