10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedरामानंद सागर के बेटे ने किया आदिपुरुष का बचाव, बोले- समय के...

रामानंद सागर के बेटे ने किया आदिपुरुष का बचाव, बोले- समय के साथ धर्म बदलता है

Published on

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. आदिपुरुष को इसके वीएफएक्स और किरदारों के लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं अयोध्या के पुजारी ने भी आदिपुरुष के खिलाफ बयानबाजी की है. लेकिन क्या आप जानते हैं रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने आदिपुरुष की टीम को सपोर्ट किया है.

रामानंद सागर की रामायण आज भी लोगों की फेवरेट
रामानंद सागर, जिनके द्वारा बनी रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में बसी है. जब भी टीवी या सिल्वर स्क्रीन पर रामायण बनती है, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया की रामायण से उसकी तुलना जरूर होती है. रामायण जैसा अद्भुत शो देने वाले रामानंद सागर तो अब हमारे बीच नहीं हैं. पर उनके बेटे प्रेम सागर ने जरूर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. उन्हें आदिपुरुष के टीजर से कोई आपत्ति नहीं है. उल्टा वे तो आदिपुरुष की टीम का पक्ष लेते दिखे.

प्रेम सागर ने क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रेम सागर ने आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत का बचाव करते हुए कहा- आप कैसे किसी को कुछ क्रिएट करने से रोक सकते हैं? समय के साथ धर्म बदलता है. ओम राउत ने जो किया मेरे ख्याल से ठीक है. ओम राउत ने अपनी फिल्म को रामायण नहीं बताया है. तो मेरे नजरिए से उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. ओम राउत इस प्रोजेक्ट को कैंसल कर देते अगर किसी किरदार का गलत तरीके से चित्रण होता. इसकी वजह है उनकी संस्कृति और संस्कार.

प्रेम सागर ने तो ओम राउत को क्लीनचिट दे दी है. देखना होगा रामायण को पसंद करने वाले लोगों पर प्रेम सागर की बात का कितना असर पड़ता है. वैसे ट्रोलिंग के बीच कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्म की रिलीज का इंतजार करने को कहा है. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष अगले साल रिलीज होगी. मूवी का टीजर तो रिलीज होने के बाद से चर्चा में बना हुआ है. अब लोगों को ट्रेलर का इंतजार है. देखना होगा आदिपुरुष के टीजर की तरह ट्रेलर को क्या रिस्पॉन्स मिलता है या फिर इसे देखकर यूजर्स की नाराजगी खत्म होगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...