14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedरश्‍म‍िका मंदाना सच बताना, मालदीव में फोटोज खींच कौन रहा है, क्‍या...

रश्‍म‍िका मंदाना सच बताना, मालदीव में फोटोज खींच कौन रहा है, क्‍या Liger से हो गया पैचअप?

Published on

‘पुष्‍पा’ फेम रश्‍म‍िका मंदाना इन दिनों मालदीव में छुट्ट‍ियां मना रही हैं। आप कहेंगे कि इसमें नया क्‍या है, हर दूसरे दिन कोई न कोई सेलेब्रिटी मालदीव पहुंच जाता है। बात भी वाजिब है। लेकिन यहां एक चीज दिलचस्‍प है। रश्‍म‍िका चार दिन पहले मालदीव गई हैं। मुंबई में एयरपोर्ट पर उनके आगे-पीछे ही विजय देवरकोंडा भी मालदीव गए हैं। अब तभी से यह कयास लगने लगे हैं कि दोनों मालदीव में साथ में हैं। इसी बीच रश्‍म‍िका मालदीव से लगातार दिलकश तस्‍वीरें शेयर कर रही हैं। जेम्‍स बॉन्‍ड से भी तेज नजरों वाले फैंस ने रश्‍मिका को विजय का चश्‍मा पहने हुए देख लिया। अब कयास शोर में बदल गया कि शायद दो साल पहले हुआ इन दोनों का ब्रेकअप फिर से पैचअप में बदल गया है। वैसे, अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह सब विजय देवरकोंडा की फिल्‍म ‘लाइगर’ के फ्लॉप होने के बाद हुआ है।

Rashmika Mandanna ने सोमवार को भी Maldives ट्रिप से बेहद खूबसूरत तस्‍वीरें शेयर की हैं। इससे पहले उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में अपने पूल सेशन की तस्‍वीरें और वीडियोज पोस्‍ट की थीं। अब ट्रिप अगर मालदीव का हो और स्‍व‍िमिंग पूल में तैरते हुए नाश्‍ता नहीं किया तो क्‍या ही किया, लिहाजा रश्‍म‍िका ने भी यही किया। लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर हर तीसरा यूजर यही सवाल करता दिख रहा है कि आख‍िर रश्‍म‍िका की इतनी खूबसूरत तस्‍वीरें खींच कौन रहा है, कहीं ये Vijay Deverakonda ही तो नहीं हैं!

‘लाइगर’ के फ्लॉप होने के बाद हुआ पैचअप?
हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्‍स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा अपनी फिल्‍म ‘लाइगर’ के फ्लॉप होने से बहुत दुखी हैं। वह इस वक्‍त लाइफ में बहुत लो फील कर रहे हैं और समझा जा रहा है कि इसी कड़ी में अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड रश्‍म‍िका मंदाना से उनकी करीबी बढ़ी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दो साल पहले दोनों के ब्रेकअप की बड़ी वजह ईगो क्‍लैश थी। जाहिर है समय के साथ दोनों को अपनी गलतियों का एहसास हुआ है।

रश्‍म‍िका ने विजय के लिए कही थी ये बात
रश्‍म‍िका ने पिछले दिनों एक इंटरव्‍यू में यह भी बताया था कि वह विजय देवरकोंडा के बहुत करीब हैं और उन्‍हें अपना सच्‍चा दोस्‍त मानती हैं। रश्‍म‍िका ने कहा था, ‘मैं समझती हूं कि हमलोग एक्‍टर्स हैं और इस कारण हर किसी की नजर हम पर हैं। लोग हमारे बारे में अध‍िक से अध‍िक जानना चाहते हैं। मैं देख रही हूं कि सोशल मीडिया पर क्‍या-क्‍या बातें हो रही हैं। मैंने कुछ वीडियोज भी देखे हैं और वो बड़े क्‍यूट लगे। लेकिन विजय और मैंने कभी बैठकर इस बारे में बात नहीं की है।’

सिंगल हैं, तो मिंगल तो हो ही सकते हैं!
रश्‍म‍िका ने आगे कहा, ‘हमारा 15 लोगों का गैंग है। हम आपस में खूब टाइम स्‍पेंड करते हैं। हम बोर्ड गेम्‍स खेलते हैं। हम एक्‍टर्स हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे दोस्‍त बहुत मायने रखते हैं।’ दूसरी ओर, विजय देवरकोंडा ने भी इस ओर कुछ खुलकर बात नहीं की है। यहां तक कि करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन- 7’ में सवाल का जवाब देते हुए विजय ने यही बताया था कि वह अभी सिंगल हैं। यानी कि मिंगल होने में उन्‍हें कोई परेशानी है नहीं।बहुत संभव है कि दो साल पुराने रिश्‍ते में मिठास एक बार फिर घुल रही हो। कम से कम मालदीव ट्रिप को लेकर जिस तरह की चीजें सामने आ रही हैं, उससे लग तो यही रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...