13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमालिक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा रतन टाटा का कुत्ता 'गोवा',...

मालिक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा रतन टाटा का कुत्ता ‘गोवा’, नाम के पीछे है यह कहानी

Published on

नई दिल्ली

भारत के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शव को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक रखा गया, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कई दिग्गज नेता और हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंची। इस सबके बीच रतन टाटा का कुत्ता गोवा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा।

उद्योगपति रतन टाटा को कुत्तों से बहुत प्रेम था। टाटा के सभी परिसरों में आवारा कुत्तों के भी आने-जाने पर कोई रोक-टोक नहीं थी। रतन टाटा के निधन के बाद उनके प्रिय कुत्ते ‘गोवा’ ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने मालिक के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका पालतू कुत्ता गोवा वहीं काफी देर तक बैठा रहा और रतन टाटा को निहारता रहा। GOA रतन टाटा के शव के पास से हिलने का नाम नहीं ले रहा था।

क्या है ‘गोवा’ नाम के पीछे कहानी
गोवा रतन टाटा के साथ मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में ही रहता था और उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। रतन टाटा जब एक बार गोवा गए थे, उस समय यह कुत्ता उनके पीछे आ गया था, तब रतन टाटा ने उसको अपने साथ ले कर मुंबई आ गए और इस डॉग का नाम गोवा रख दिया। ‘गोवा’ मुंबई के बॉम्बे हाउस में बाकी डॉग्स के साथ रहता है।

कुत्ते की देखभाल करने वाले केयरटेकर ने बताया, “यह कुत्ता पिछले 11 सालों से हमारे साथ है। जब हम वहां पिकनिक मनाने गए थे तो सुरक्षा गार्ड इस कुत्ते को गोवा से ले आए थे। रतन टाटा उससे बहुत प्यार करते थे। चूंकि, उसे गोवा से लाया गया था इसलिए कुत्ते का नाम गोवा है।”

‘GOA’ के चलते रत्न टाटा नहीं गए थे अवॉर्ड लेने
इंडियन बिजनेसमैन और एक्टर सुहेल सेठ ने एक बार बताया था कि साल 2018 में यूके के किंग प्रिंस चार्ल्स (चार्ल्स III) ने रतन टाटा को उनके परोपकार से जुड़े कामों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। ये कार्यक्रम फरवरी में बकिंघम पैलेस में होना था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतन टाटा ने सहमति भी दे दी थी, लेकिन आखिरी समय में उनके पालतू डॉग की तबीयत खराब हो गई थी और उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...