16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedरितेश-जेनेलिया ने कंपनी के लिए लिया 120 करोड़ का लोन, होगी जांच

रितेश-जेनेलिया ने कंपनी के लिए लिया 120 करोड़ का लोन, होगी जांच

Published on

बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया अपनी कंपनी को लेकर मुश्किल में आ गए हैं. महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे ने बुधवार को कहा कि रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया की कृषि-प्रसंस्करण कंपनी को मिले लोन को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच में देखा जाना है कि लोन देने में सहकारी बैंकों की ओर से कोई अनियमितता हुई है या नहीं.

क्या है मामला?
पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने आरोप लगाया था कि एग्रो प्रोसेसिंग कंपनी, देश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड को पिछले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के दौरान उनके होमटाउन लातूर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) का प्लॉट मिला था.

कपल ने कंपनी के लिए लिया था लोन
राज्य के बीजेपी नेताओं ने ये आरोप भी लगाया था कि कंपनी ने 4 अक्टूबर 2021 को पंढरपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से लोन की अर्जी डाली थी. इसके बाद बैंक ने 27 अक्टूबर को 4 करोड़ रुपये का लोन अप्रूव किया था. कंपनी ने लातूर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से 61 करोड़ रुपये का लोन लेने के लिए अर्जी डाली थी. ये भी 27 अक्टूबर को अप्रूव हुई. इसके बाद इसी बैंक से 55 करोड़ रुपये का लोन 25 जुलाई 2022 को लिया गया था.

राज्य के सहकारिता मंत्री अतुल सावे ने इस बारे में बताया, ‘हमारे भाजपा के लातूर जिला अध्यक्ष गुरुनाथ मागे ने एक पत्र लिखकर मुद्दे को उठाया था. मुझे एमआईडीसी के बारे में कुछ भी पता नहीं है. लेकिन मैंने जांच के लिए आदेश दिया है जिसमें पता लगाया जाए कि क्या इसमें कोई अनियमितता थी.’

जाने-माने पॉलिटिकल परिवार से हैं रितेश
रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं. उनके बड़े भाई अमित एमवीए सरकार के मंत्री थे. उनके छोटे भाई लातूर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक है.रितेश देशमुख को अपनी फिल्म हाउसफुल और एक विलेन संग अन्य के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी रितेश एक्टिव हैं. उनकी नई फिल्म वेड जल्द ही आने वाली है. इसके चर्चे भी खूब हो रहे हैं. रितेश और जेनेलिया से साल 2012 में शादी की थी. उनके दो बेटे हैं.

Latest articles

किलोल पार्क के पास बदमाशों ने चलाईं गोलियां, ईंटखेड़ी फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स स्थित किलोल पार्क के पास बुधवार-गुरुवार की...

भोपाल के भौंरी में बनेगी नॉलेज और एआई सिटी, 1500 हेक्टेयर में तैयार होगा मास्टर प्लान

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल अब तकनीक और शिक्षा के नए केंद्र के रूप...

अवधपुरी शराब दुकान विवाद: 21वें दिन धरने पर पहुंचे सांसद आलोक शर्मा, कलेक्टर को दिए शिफ्ट करने के निर्देश

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच शराब दुकान खोलने के...

दादाजी धाम मंदिर में माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव आज मनेगी जानकी नवमी, होगा माता सीता का दिव्य श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जाग्रत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...