9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedआदिपुरुष में सैफ के लुक पर बवाल, VFX का उड़ा मजाक, डायरेक्टर...

आदिपुरुष में सैफ के लुक पर बवाल, VFX का उड़ा मजाक, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Published on

2 अक्टूबर को प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ था. मगर लोगों का प्यार मिलने की बजाय फिल्म के टीजर पर बवाल मच गया. किरदारों के लुक से लेकर CGI-VFX तक, हर चीज को ट्रोल किया जाने लगा. मंगलवार को आदिपुरुष के टीजर की 3D स्क्रीनिंग रखी गई थी. जहां पर मूवी के डायरेक्टर ओम राउत ने टीजर की ट्रोलिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी और आदिपुरुष का बचाव किया.

डायरेक्टर ने क्या कहा?
ओम राउत ने बताया कि आदिपुरुष को मिले निगेटिव रिएक्शन ने उनका दिल तोड़ा था. लेकिन वो इस रिएक्शन से सरप्राइज भी नहीं थे. कहीं ना कहीं उन्हें ट्रोलिंग का आभास हो गया था. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में ओम राउत का रिएक्शन बताते हुए लिखा- मैं निश्चित रूप से निराश था, लेकिन हैरान नहीं था क्योंकि ये फिल्म एक बड़े माध्यम यानी बड़े पर्दे के लिए बनाई गई है. आप इसे कुछ हद तक कम कर सकते हैं लेकिन इसे मोबाइल फोन तक नहीं लेकर आ सकते. ये ऐसा माहौल है जिसे मैं काबू में नहीं कर सकता. मैं इसे कभी भी YouTube पर नहीं डालता लेकिन यह समय की जरूरत या कहे मांग थी जो हमें ऐसा करना पड़ा. हमें आदिपुरुष का टीजर YouTube पर डालना पड़ा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें.

”मेरे पार्टनर और स्टूडियो (T-Series) दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल है. इस मूवी को ऐसी ऑडियंस की जरूरत है जो सिनेमाघरों में कम आती है- खासतौर पर सीनियर सिटीजन, जो थियेटर्स का रुख कम करते हैं, वो लोग जो रिमोट लोकेशंस में रहते हैं, जिसकी थियेटर्स तक पहुंच नहीं है. हमें वे लोग चाहिए. हम चाहते हैं वो सिनेमाघरों में आएं और हमारी फिल्म देखें. क्योंकि ये रामायण है. हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे पहुंचाना है. उन्हें एक्साइट करना है. इसलिए जैसा कि मैंने कहा टीजर को लेकर लोगों का रिएक्शन देखकर मैं सरप्राइड नहीं था क्योंकि ये मूवी स्मॉलर स्क्रीन के लिए नहीं बनी है. ये बड़ी स्क्रीन के लिए बनी है और मैं इसे छोटी स्क्रीन पर नहीं ला सकता.”

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के डायरेक्टर ने अपना पक्ष सामने रख दिया. देखना होगा ट्रोल्स इससे कितना सहमत होते हैं. आदिपुरुष सिनेमाघरों में 12 जनवरी 2023 को रिली होगी. भूषण कुमार और कृष्णा कुमार इसके प्रोड्यूसर्स में से एक हैं. आदिपुरुष एक माइथोलॉजिकल ड्रामा है जिसमें प्रभास राम, कृति सेनन सीता, सनी सिंह लक्ष्मण और सैफ अली खान रावण का रोल अदा कर रहे हैं. ये पैन इंडिया मूवी है, जो कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी.आदिपुरुष 2D, IMAX 3D और 3D में रिलीज होगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...